Janmashtami Dos And Don'ts 2024: जन्माष्टमी के दिन क्या करें क्या नहीं, यहां जानिए सारी जानकारी

Janmashtami Dos And Don'ts 2024: जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन को लेकर शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानें जन्माष्टमी के दिन क्या करें और क्या नहीं।

Janmashtami Dos And Don'ts 2024: जन्माष्टमी का पावन पर्व इस साल 26 अगस्त 2024 यानि आज के दिन पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन बाल गोपाल की पूजा का विधान है। जन्माष्टमी का त्योहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे दिन व्रत रखा जाता है और मध्यरात्रि में कृष्ण जन्म के समय कृष्ण जी की पूजा की जाती है। इस दिन रात भर भगवान कृ्ष्ण का भजन कीर्तन किया जाता है। इसके साथ ही विधिवत भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी के दिन क्या करें क्या नहीं इस बात का ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानें जन्माष्टमी के दिन क्या करें और क्या नहीं।

Janmashtami Dos (जन्माष्टमी के दिन क्या करें)

  • जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान के बाद बाल गोपाल को तैयार करें और उनकी पूजा करें।
  • इस दिन भगवान कृष्ण को माखन, मिश्री और उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं।
  • जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को बांसुरी जरूर अर्पित करें। ऐसा करना शुभ होता है।
  • इस दिन सात्विक भोजन करें खाने में प्याज और लहसुन का प्रयोग भी ना करें।
  • जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपनी क्षमतानुसार दान जरूर करें।

Janmashtami Don'ts (जन्माष्टमी के दिन क्या ना करें)

  • जन्माष्टमी के दिन सात्विक भोजन करें इस दिन मांस मदिरा का सेवन ना करें।
  • इस दिन रात में जागरण करें इस दिन रात को सोना वर्जित है।
  • जन्माष्टमी के दिन घर में साफ सफाई रखें इस दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए।
  • जन्माष्टमी के पावन अवसर पर किसी से भी झगड़ा और विवाद ना करें।

जन्माष्टमी 2024 पूजा शुभ मुहूर्त (Janmashtami 2024 Puja Shubh Muhurat)

जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल अष्टमी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को मध्य रात्रि 03 बजकर 39 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन न 27 अगस्त को मध्य रात्रि 02 बजकर 19 पर होगा। ऐसे में इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन ड्डू गोपाल की पूजा करने का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त की रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करना शुभ होगा।

End of Feed