अध्यात्म

26 August 2024 Panchang: 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पंचांग से जानिए सटीक टाइमिंग

Aaj Ka Panchang 26 August 2024 (जन्माष्टमी 2024 पंचांग): पंचांग अनुसार कल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। यहां आप जानेंगे आज का पूरा पंचांग और जन्माष्टमी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त।

Image

26 August 2024 Panchang

26 August 2024 Panchang (जन्माष्टमी 2024 पंचांग): 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। जिसे कृष्ण जयंती, कृष्ण अष्टमी, गोकुलाष्टमी और कृष्ण जी के जन्मदिन के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म आधी रात में 12 बजे हुआ था। इसलिए ही जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे कान्हा की पूजा की जाती है। इस समय को निशिता काल मुहूर्त के नाम से जाना जाता है। शिवरात्रि पूजा के लिए भी यही मुहूर्त शुभ माना गया है। चलिए जानते हैं 26 अगस्त का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त।

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा टाइम 2024 (Krishna Janmashtami Puja Time 2024)

  • भगवान श्रीकृष्ण का 5251वाँ जन्मोत्सव
  • कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024, सोमवार
  • निशिता पूजा का समय 12:01 AM से 12:45 AM, अगस्त 27

26 अगस्त 2024 का पंचांग (26 August 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

तिथि-अष्टमी

व्रत व पर्व- श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत

दिवस-सोमवार

सूर्योदय-05:47am सूर्यास्त-06:51pm

नक्षत्र- कृतिका 03:55pm तक फिर रोहिणी

चन्द्र राशि- मेष स्वामी

सूर्य राशि-सिंह

करण-बालव

योग - व्याघात

26 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त (26 August 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:52am से 12:40 pm

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:26 pm तक

गोधुली मुहूर्त-06:28pm से 07:24 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:07am तक

अमृत काल-06:03am से 07:53am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:43 तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:21pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

26 अगस्त 2024 राहुकाल समय (26 August 2024 Rahukaal Time)

26 अगस्त को राहुकाल शाम 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा।

क्या करें-क्या ना करें- आज भगवान कृष्ण का अवतार दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है। कृष्ण उपासना का पवित्र दिवस है। आज उपवास करें। दैहिक, दैविक व भौतिक उन्नति प्राप्ति का जन्माष्टमी व्रत कई जन्म के पापों का नाश करता है। किसी भी ग्रह जनित कष्ट का उपाय व्रत से करें। अन्न दान करें। सत्य पर ध्यान दें। श्री कृष्ण नाम जप व संकीर्तन करें। उनको प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।लड्डू गोपाल जी की उपासना करें। अन्न ग्रहण मत करें। जो अस्वस्थ हैं या बालक व वृद्ध सिर्फ पूजा करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article