अध्यात्म

Krishna Janmashtami Decoration At Home : घर पर इस तरह से सजाएं कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी, यहां जानें आसान तरीका और नियम

Krishna Janmashtami Decoration At Home In Hindi: भगवान कृष्ण के जन्मदिवस पर बहुत से लोग अपने घर के मंदिर को सजाते हैं और भगवान कृष्ण की झूला सजाकर झांकी निकालते हैं। आइए जानते हैं घर पर कृष्ण जन्माष्टमी में मंदिर को कैसे सजाएं इसके नियम और तरीके के बारे में।

Image

Janmashtami Decoration

Krishna Janmashtami Decoration At Home In Hindi: जन्माष्टमी का त्योहार हर साल बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन हर हिंदू घरों में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया डा रहा है। जन्माष्टमी के दिन बहुत से लोग व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा करते हैं। कृष्म जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बहुत सारे घरों में भगवान कृष्ण जी झांकी सजाई जाती है और घर के मंदिर को सजाकर कान्हा का जन्मदिन बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी जन्माष्टमी के दिन अपने घर को सजाना चाहते हैं तो हम आपके लिए यहां पर कुछ आसान तरीके और नियम लेकर आए हैं। इन नियमों का पालन करके आप अपने घर पर कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजा सकते हैं और कान्हा का आशीर्वाद पा सकते हैं। आइए यहां जानें तरीका और नियम।

Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami Decoration At Home In Hindi (घर में जन्माष्टमी की झांकी सजाने की तरीका)

रंगोली बनाएं

जन्माष्टमी के दिन अपने घर में मुख्य द्वार पर और घर के मंदिर के सामने जन्माष्टमी की रंगोली बनाएं। रंगोली बनाने से घर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है और भगवान कृष्ण के नन्हे कदम आंगन में आते हैं।

बांसुरी की सजावट

भगवान कृ्ष्ण को बांसुरी अति प्रिय है, इसलिए जन्माष्टमी के दिन अपने घर की दीवारों पर बांसुरी वाला वॉल पेपर लगाएं और दीवारों को बांसुरी से सजाएं। इससे तरह से सजावट करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

Krishna Janmashtami Decoration

Krishna Janmashtami Decoration

रोशनी से सजाएं

जन्माष्टमी के दिन घर के मंदिर में जगमग वाली रोशनी लगाएं और झूले पर भी लाइट लगाएं। रोशनी से सजावट करने से मंदिर देखने में बहुत खूबसूरत लगेगा और घर में अच्छी ऊर्जा आएगी।

झूला सजाएं

घर और मंदिर सजाने के साथ - साथ इस दिन भगवान का झूला भी सजाएं। झूले पर बाल गोपाल को बैठाएं और फूलों से झूले की सजावट करें आप चाहें तो झूले पर गुब्बारे भी लगा सकते हैं। फिर कान्हा को झूले पर बैठाकर झूला झूलाएं। इस दिन कान्हा को झूला झूलना शुभ होता है।

Krishna Janmashtami 2024

Krishna Janmashtami 2024

गुब्बारे और फूलों से करें सजावट

कृ्ष्ण जन्माष्टमी के दिन अपने घर के मंदिर की सजावट गुब्बारों और फूलों से कर सकते हैं। घर के अन्य हिस्सों में भी गुब्बारे लगा सकते हैं। मंदिर की दीवारों पर रंग बिरंगे खुशबूदार फूल लगाएं।

Janmashtami

Janmashtami

मोर पंख से सजाएं

जन्माष्टमी के दिन आप अपने घर के मंदिर को मोर पंख से सजा सकते हैं। मोर पंख भगवान कृष्ण को बहुत ही प्रिय है। इसकी सजावट करने से कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

करने

Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami

जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के नियम (Krishna Janmashtami Decoration Niyam)

जन्माष्टमी का उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन अलग- अलग चीजों से कान्हा का और मंदिर का सिंगार किया जाता है। जन्माष्टमी पर मोरपंख की सजावट करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। मोरपंख आप कृष्ण के झूले में लगा सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन गाय बछड़े की मूर्ति मंदिर में सजाने से घर में सुख, समृद्धि आती है और आपके सारे रुके हुए काम बन जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के झूले में छोटी सी बांसुरी जरूर रखें। बांसुरी रखने से घर से सारे दुख, दर्द दूर हो जाते हैं और घर में शांति बनी रहती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article