​आज जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का जन्म कब होगा, जानें आज रात कितने बजे मनाया जाएगा कान्हा का जन्मोत्सव

Janmashtami 2026 Krishna Janm Time: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का जन्म आज रात कितने बजे होगा। जानें आज कितने बजे पधारेंगे बाल गोपाल। देखें आज जन्माष्टमी का निशिता पूजा मुहूर्त, कान्हा के अभिषेक और जन्मोत्सव का सही समय।

Janmashtami 2026 Krishna Janm Time: जन्माष्टमी का व्रत आरंभ होते ही भक्तों को इंतजार होता है श्री कृष्ण के बाल रूप में जन्म लेने का। जैसे ही उनके जन्म का समय आता है घंटी, शंख, थाली, ढोल आदि आवाजों से बाल गोपाल का स्वागत किया जाता है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को मनाई जा रही है। धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात में हुआ था। इसलिए 4 और 5 सितंबर की मध्यरात्रि में कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जानते हैं कि आज रात को श्री कृष्ण का जन्म समय क्या रहेगा।

kanha janm kab hoga, bal gopal

आज जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण कितने बजे जन्म लेंगे, कब होगी लड्डू गोपाल की पूजा व आरती

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का जन्म कितने बजे होगा

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का जन्म रात 12 बजे मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में निशिता पूजा का शुभ मुहूर्त 4 सितंबर की रात 11:57 बजे से 5 सितंबर को रात 12:43 मिनट तक रहेगा। इस तरह भक्तों को जन्म पूजा के लिए करीब 45 मिनट का समय मिलेगा। ध्यान दें कि इस समय में शहरों के अनुसार थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है। हालांकि यह अंतर कुछ ही मिनटों का होगा। फिर भी पाठकों को स्थानीय पंचांग देखने की सलाह दी जाती है।

End of Feed