Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर- जन्माष्टमी 2026 में कब है, देखें कब मनाया जाएगा भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

Janmashtami 2026 mein kab hai (Janmashtami 2026 Date): भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के तौर पर मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। यहां देखें 2026 जन्माष्टमी की डेट और जानें जन्माष्टमी 2026 में कब मनाई जाएगी।

Janmashtami 2026 mein kab hai (Janmashtami 2026 Date): जन्माष्टमी को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस त्योहार को बहुत धूमधाम के साथ भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान कृष्ण को श्री विष्णु जी का अवतार माना गया है। जन्माष्टमी का पर्व धर्म, कर्म, प्रेम और भक्ति के उपदेशों का स्मरण कराता है। इस दिन मंदिरों में विशेष झांकियां, रासलीला, अखंड कीर्तन और शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। यहां आप जान सकते हैं कि जन्माष्टमी 2026 में कब मनाई जाएगी।

janmashtami 2026 mein kab hai, janmashtami 2026 date

जन्माष्टमी 2026 में कब मनाई जाएगी (Pic: Pinterest)

Janmashtami 2026 Date

साल 2026 में जन्माष्टमी दो तारीखों पर मनाई जाएगी। ऐसा अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग के कारण हो रहा है। स्मार्त जन्माष्टमी (गृहस्थ उपासकों के लिए) 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पड़ेगी। वहीं वैष्णव जन्माष्टमी (मंदिरों और ISKCON में) 5 सितंबर 2026, शनिवार को मनाई जाएगी।

End of Feed