Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के दिन इस तरह से सजाएं अपने लड्डू गोपाल को, मिलेगी कन्हैया की असीम कृपा

Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन को कृष्ण जन्म के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप को लड्डू गोपाल के रूप में पूजा जाता है। जन्माष्टमी का त्योहार कब मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर अपने लड्डू गोपाल को किस तरह से सजाएं। यहां जानें सारी जानकारी।

Janmashtami 2023: सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार का खास महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को भगवान विष्णु के रूप में माता देवकी के गर्भ से हुआ था। इस बार ये त्योहार 6 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस दिन कृष्ण की पूजा करने से सुख, समद्धि आती है।

janmasthmi

janmasthmi 2023

इस तरह के वस्त्र पहनाएं

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप पीले, हरे और लाल कपड़ों से लड्डू गोपाल को सजा सकते हैं। मोरपंख और फूलों से सजे वस्त्र भी कान्हा को पहना सकते हैं। ऐसा करने से कान्हा आप प्रसन्न होंगे और आपकी हर इच्छा को पूरा करेंगे।

सर पर सजाएं मोर मुकुट

श्री कृष्ण अधिकतर मोर पंख अपने सिर के ऊपर धारण करते हैं, इसलिए जन्माष्टमी के दिन उन्हें मोर मुकुट पहनना शुभ माना जाता है। इस प्रकार कान्हाजी आपसे प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

मुरली

कान्हा को मुरली बेहद ही प्रिय है। कान्हा के अर्धों पर हर पल मुरली सजती है, इसलिए जन्माष्टमी के दिन कृष्ण को मुरली जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से कान्हा की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है।

End of Feed