कुंडली में इन ग्रहों के खराब होने पर बनता है जेल जाने का योग, समय रहते सुधार करना जरूरी

Jail Yog In Kundli: जेल योग दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, लेकिन सही समय पर ग्रहों की शांति और सही दिशा में प्रयास से इससे बचा जा सकता है। यदि कुंडली में ऐसे योग दिखें तो तुरंत किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेना चाहिए।

Jail Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में जो भी घटनाएं घटती हैं—चाहे वो सफलता हो या असफलता, सम्मान हो या अपमान—उसके पीछे ग्रहों का प्रभाव होता है। कुछ विशेष ग्रहों की दशा और स्थिति ऐसी भी होती है, जिससे कुंडली में जेल जाने का योग बन जाता है। यह योग तभी सक्रिय होता है जब ग्रहों की दशा-दिशा और भावों की स्थिति एक साथ प्रतिकूल हो जाती है। समय रहते उपाय न किए जाएं, तो व्यक्ति को गंभीर कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जेल योग के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ग्रह

शनि (Saturn): शनि को न्याय और कर्म का ग्रह माना जाता है। यदि यह ग्रह छठे, आठवें या बारहवें भाव में हो और राहु, केतु या मंगल जैसे क्रूर ग्रहों से दृष्ट हो, तो व्यक्ति को जेल या कानूनी मामलों का सामना करना पड़ सकता है। शनि की महादशा या अंतर्दशा में यह प्रभाव और भी तीव्र हो सकता है।

End of Feed