Rath Yatra 2026: आज कितने बजे शुरू होगी जगन्नाथ रथयात्रा, जानिए सुबह से शाम तक का पूरा कार्यक्रम

Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी शहर में होने वाली जगन्नाथ रथ आज यानी 16 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। यदि आप इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको इसकी टाइमिंग के बारे में जान लेना चाहिए। जानें कितने बजे शुरू होगी यात्रा और दिन भर का संपूर्ण कार्यक्रम...

Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। 16 जुलाई 2026 को ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाला यह महापर्व न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर साल लाखों भक्त इस पल के साक्षी बनने के लिए पुरी पहुंचते हैं, जबकि करोड़ों लोग घर बैठे इस ऐतिहासिक आयोजन को देखते हैं।

Rath Yatra 2026

रथयात्रा कितने बजे शुरू होगी?

अगर आपके मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आज जगन्नाथ रथयात्रा कितने बजे शुरू होगी? तो इसका सीधा जवाब - दोपहर 4:00 बजे है। जी हां पुरी में तीनों रथों को खींचने की मुख्य प्रक्रिया (Jagannath Rath Pulling Time) आज शाम 4 बजे शुरू की जाएगी। हालांकि रथयात्रा का धार्मिक क्रम सुबह से ही शुरू हो जाता है। इसमें अलग-अलग तरह से रस्मों को निभाया जाता है। जिनका अपना विशेष महत्व है।

End of Feed