Jagannath Yatra 2024 Date: इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा कब निकाली जाएगी, जानिए कैसे शुरू हुई ये परंपरा

Jagannath Yatra 2024 Date: हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का विशेष महत्व माना जाता है। जो हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। मान्यता है इस यात्रा में भाग लेने पर सौ यज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। जानिए इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा कब निकाली जाएगी।

Jagannath Rath Yatra 2024 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। जो हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ साल में एक बार गुंडिचा माता के मंदिर जाते हैं। रथ यात्रा से एक दिन पहले श्रद्धालुओं के द्वारा गुंडीचा मंदिर को अच्छे से धुला जाता है। इस परंपरा को गुंडीचा मार्जन के नाम से जाना जाता है। बता दें उड़ीसा राज्य के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में से एक है। चलिए जानते हैं इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा कब निकाली जाएगी।

जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 में कब है (Jagannath Rath Yatra 2024 Date)

इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा 7 जुलाई को निकाली जाएगी। पंचांग अनुसार 7 जुलाई 2024 की सुबह 04:28 से 8 जुलाई 2024 की सुबह 05:01 तक आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगा।

End of Feed