Vastu Tips For Kitchen: रसोई में कहां रखें इंडक्शन गैस, गलत दिशा में रखने से बिगड़ जाएगा किचन का वास्तु

Vastu Tips For Kitchen: आजकल गैस की किल्लत के बीच लोग इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम आपको इंडक्शन इस्तेमाल करने के लिए वास्तु टिप्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं रसोई की किस दिशा में रखें इंडक्शन...

Vastu Tips For Kitchen: आधुनिक समय में रसोई (किचन) का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। जहां पहले पारंपरिक गैस चूल्हे का इस्तेमाल होता था, वहीं अब इंडक्शन गैस (Induction Cooktop) ने अपनी जगह बना ली है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंडक्शन गैस को सही दिशा और स्थान पर रखना भी आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर डाल सकता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में अग्नि तत्व का संतुलन बेहद जरूरी होता है और इंडक्शन भी उसी तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आपको इसके लिए वास्तु टिप्स (Induction Gas Vastu Tips) स्पष्ट होने चाहिए। आइए जानते हैं रसोई में कहां रखें इंडक्शन?

vastu tips for kitchen

किचन के लिए वास्तु टिप्स

अग्नि तत्व की सही दिशा क्या है?

वास्तु शास्त्र में अग्नि का स्थान दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) माना गया है। इसलिए इंडक्शन गैस को हमेशा इसी दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह दिशा ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि को बढ़ाने में सहायक होती है। हालांकि किसी कारणवश यदि इस दिशा में इंडक्शन रखना संभव न हो तो उत्तर-पश्चिम दिशा (वायव्य कोण) भी दूसरा बेहतर विकल्प हो सकता है।

End of Feed