अध्यात्म

बैंक अकाउंट भरने आ रहे हैं दैत्यगुरु, इन 6 राशियों को होगा बड़ा धनलाभ

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: धन, यश और वैभव के दाता दैत्यगुरु शुक्र 16 अप्रैल को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन 6 राशि वालों को धनलाभ होना लगभग तय है।

Image

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन किनके लिए शुभ रहेगा

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजकर 19 मिनट पर दैत्यगुरु शुक्र मेष राशि में रहते हुए कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को वे इसी नक्षत्र में रहते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, प्रेम, सुख-सुविधा और कला का कारक माना जाता है। वहीं कृत्तिका नक्षत्र सूर्य के अधीन होता है, जो ऊर्जा, नेतृत्व और तेज का प्रतीक है। ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आ सकता है।

शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव

कृत्तिका नक्षत्र अग्नि तत्व से जुड़ा होता है, जो व्यक्ति के अंदर ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को बढ़ाता है। इसके स्वामी बृहस्पति हैं। जब शुक्र इस नक्षत्र में आता है, तो भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ व्यक्ति की इच्छाशक्ति और आकर्षण भी बढ़ता है। यह समय धन कमाने, नए अवसर पाने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए अनुकूल माना जाता है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन आत्मविश्वास और पर्सनैलिटी में जबरदस्त सुधार लाने वाला रहेगा। आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ेगी और लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आप अपनी पहचान मजबूत करने में सफल रहेंगे। यह समय नई शुरुआत के लिए भी अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी रहेगा, क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के स्रोत भी मजबूत होंगे। मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर नेटवर्किंग और लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर घर-परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से भी स्थिरता बनी रहेगी और आप भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर कम्युनिकेशन और छोटे प्रयासों से बड़े लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा और आप अपने काम में सफलता हासिल कर पाएंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article