Vastu Tips For Kitchen: आधुनिक समय में रसोई (किचन) का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। जहां पहले पारंपरिक गैस चूल्हे का इस्तेमाल होता था, वहीं अब इंडक्शन गैस (Induction Cooktop) ने अपनी जगह बना ली है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंडक्शन गैस को सही दिशा और स्थान पर रखना भी आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा पर असर डाल सकता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में अग्नि तत्व का संतुलन बेहद जरूरी होता है और इंडक्शन भी उसी तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आपको इसके लिए वास्तु टिप्स (Induction Gas Vastu Tips) स्पष्ट होने चाहिए। आइए जानते हैं रसोई में कहां रखें इंडक्शन?
अग्नि तत्व की सही दिशा क्या है?
वास्तु शास्त्र में अग्नि का स्थान दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) माना गया है। इसलिए इंडक्शन गैस को हमेशा इसी दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह दिशा ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि को बढ़ाने में सहायक होती है। हालांकि किसी कारणवश यदि इस दिशा में इंडक्शन रखना संभव न हो तो उत्तर-पश्चिम दिशा (वायव्य कोण) भी दूसरा बेहतर विकल्प हो सकता है।
खाना बनाने की सही दिशा क्या है?
जब भी आप इंडक्शन पर खाना बनाएं, तो आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से खाने में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि पूर्व दिशा सूर्य का प्रतीक है, जो जीवन और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।

Kitchen Vastu Tips
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स से दूरी
इंडक्शन स्टोव एक बिजली से चलने वाला आइटम है, इसलिए इसके आसपास अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जैसे माइक्रोवेव और फ्रिज आदि को दूर रखें। इससे आपकी चिकन में ऊर्जा का बैलेंस बना रहता है। इस तरह आप अपनी किचन में वास्तु का ध्यान रख सकते हैं।
पानी और अग्नि की दूरी बनाएं
वास्तु के अनुसार किचन में अग्नि और पानी के बीच दूरी होनी चाहिए। इसलिए आप इंडक्शन गैस को सिंक या पानी के अन्य स्त्रोत से दूर रखें। यदि ऐसा करना संभव न हो तो आपको इन दोनों के बीच लकड़ी का एक पार्टिशन बना देना चाहिए। इस तरह आप अग्नि और जल तत्व को अलग कर सकते हैं।
