Surya Grahan 2023 Date: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य ग्रहण सीधे तौर पर हमारे जीवन को प्रभावित करता है। पूरी दुनिया के लोग इस खगोलीय घटना को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। सूर्य ग्रहण की घटना सिर्फ अमावस्या के दिन ही घटित होती है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगने जा रहा है। जानिए ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा। जानें इस ग्रहण से जुड़ी हर एक जानकारी।
सूर्य ग्रहण 2023 तिथि, समय और स्थान
| सूर्य ग्रहण डेट | 20 अप्रैल 2023 |
| दिन | गुरुवार |
| सूर्य ग्रहण तिथि | वैशाख मास कृष्ण पक्ष अमावस्या |
| सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय | प्रातः काल 7:05 बजे |
| सूर्य ग्रहण समाप्त समय | दोपहर 12:29 बजे |
| दृश्यता का क्षेत्र | कंबोडिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण पेसिफिक सागर, चीन, अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर, न्यूजीलैंड |
| सूतक टाइम | भारत में ये ग्रहण नहीं दिख रहा है इसलिए इसका सूतक नहीं लगेगा |
सूर्य ग्रहण 2023 के समय इन बातों का रखें ध्यान (Things Remember During This Solar Eclipse)
सूर्य ग्रहण 2023 (Surya Grahan 2023) के समय में अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बच सकेंगे। तो आइए जानते हैं कौन से कार्य इस दौरान आपको नहीं करते हैं...
- यदि आपकी राशि में सूर्य ग्रहण लग रहा है या आपकी राशि उन राशियों में से एक है जिन पर सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा तो पूरी कोशिश करें कि ये सूर्य ग्रहण आप न देखें।
- गर्भवती महिलाएं और किसी भयंकर रोग से पीड़ित लोग इस ग्रहण को न देखें।
- सूर्य ग्रहण के दौरानभगवान सूर्य देव, भगवान शिव जी और अपने ईष्ट देवी देवता की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। लेकिन देवी-देवता की मूर्ति का स्पर्श करने से बचें।
- सूर्य ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करें:- "ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।"
- यदि आप किसी मंत्र की साधना करना चाहते हैं तो सूर्य ग्रहण का समय इस कार्य के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा।
- सूर्य ग्रहण के दौरान किसी को भी बुरा-भला कहने या किसी की बुराई करने से बचें।
सूर्य ग्रहण 2023 का राशियों पर प्रभाव (Surya Grahan 2023 Effects On Zodiac Signs)
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। इसलिए मेष वालों को इस दौरान सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा कर्क, तुला और मकर राशि वालों को भी ग्रहण के समय सतर्क रहना होगा। इसके साथ ही वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों की लाइफ में ये ग्रहण बड़े परिवर्तन लेकर आएगा।
