Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क, सिंह समेत इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा, सूर्य-गुरु की 'महायुति' देगी खूब लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 8, 2023, 06:38 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal In Hindi: मीन राशि (Pisces Horoscope) में गुरु और सूर्य की महायुति हुई है। जिसका शुभ प्रभाव पांच राशियों पर पड़ने जा रहा है। ये राशियां हैं मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन। जानिए इन राशियों के लोगों को क्या लाभ मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal In Hindi (आज का राशिफल): ज्योतिष में गुरु को देवताओं का गुरु माना गया है तो वहीं सूर्य देव ग्रहों के राजा माने गए हैं। इन दोनों ही ग्रहों का हमारी कुंडली में महत्वपूर्ण स्थान होता है। सोचिए अगर ये दोनों ही ग्रह किसी राशि में साथ आ जाएं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस समय इन दोनों ग्रहों की महायुति हुई है। गुरु ग्रह और सूर्य ग्रह की ये महायुति मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today), कर्क राशि (Cancer Horoscope Today), वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today), सिंह राशि (Leo Horoscope Today) और मीन राशि (Pisces Horoscope Today) के लोगों को विशेष रूप से लाभ देने वाली है।

horoscope

Horoscope Today: 14 अप्रैल तक का समय मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा

क्या है ग्रहों की युति का अर्थ । what Is The Meaning Of Planetary Conjunction

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब एक भाव में एक से ज्यादा ग्रह आ जाते हैं तो उसे ग्रहों की युति कहा जाता है। ग्रहों की युति हमारे जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करती है। बात करें इस समय कि तो दो ग्रह मीन राशि में विराजित हैं। ये ग्रह हैं गुरु और सू्र्य। इन दोनों ग्रहों की मीन राशि में युति 14 अप्रैल तक रहेगी।

End of Feed