अध्यात्म

महालक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं इन राशियों की लड़कियां

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 5, 2023, 01:02 PM IST

Astrology: ज्योतिष अनुसार 3 ऐसी राशियां हैं जिनसें जुड़ी लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Zodiac Sign Girls: इन राशियों की लड़कियां जिस घर में शादी करती हैं वहां धन-धान्य के अंबार लगा देती हैं

Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 12 राशिया होती हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन। हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का स्वामित्व रहता है। ग्रहों के आधार पर ही व्यक्ति विशेष के जीवन के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जिनसें जुड़ी लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। कहते हैं इन पर धन की देवी महालक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।

मेष राशि की लड़कियां (Aries Zodiac Sign Girls)

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के लड़के-लड़कियां साहसी, ऊर्जावान और निडर होते हैं। ये जो काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस राशि की लड़कियों की बात करें तो ये ईमानदार, मेहनती, खुशमिजाज और केयरिंग होती हैं। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। जिस वजह से इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना कभी नहीं करना पड़ता है।

कर्क राशि की लड़कियां (Cancer Zodiac Sign Girls)

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। इस राशि की लड़कियों की बात करें तो वो बुद्धिमान, दयावान, ईमानदार और मेहनती होती हैं। अपने परिवार वालों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये जो भी काम हाथ में लेती हैं उसे समय से पूरा करके दिखाती हैं। घर-परिवार के लोगों के लिए ये मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं।

सिंह राशि की लड़कियां (Leo Zodiac Sign Girls)

सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। इस राशि की लड़कियों में भी सूर्य जैसा तेज रहता है। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये जो ठान लेती हैं वो करके दम लेती हैं। ये अपने घर-परिवार वालों के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article