Horoscope Today (आज का राशिफल) Chandra Grahan 5 May 2023: आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है व चन्द्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। शनि कुम्भ राशि में है। गुरु व सूर्य मेष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आज साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लग रहा है। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा...
Chandra Grahan 5 May 2023 Horoscope: चंद्र ग्रहण 2023 का राशियों पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: मेष राशिफल
शनि का एकादश व सूर्य -गुरु का इस राशि में प्रभाव व्यवसाय में लाभ देंगे। खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य प्रभावित करेगा। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: वृषभ राशिफल
छात्र लाभान्वित होंगे। खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य में सफलता देगा। शनि दशम कर्म भाव को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: मिथुन राशिफल
इस राशि से एकादश सूर्य व गुरु व्यवसाय के लिए बहुत बेहतर हैं। इस राशि से पंचम चन्द्रमा शिक्षा में प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग का दान करें।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: कर्क राशिफल
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। स्वास्थ्य को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कम्बल का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: सिंह राशिफल
अभी सूर्य नवम में हैं। चन्द्रमा का तुला में गोचर आज आपको व्यवसाय व नौकरी में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: कन्या राशिफल
मेष के सूर्य व तुला के चन्द्रमा आर्थिक सुख में सफलता देंगे। छात्रों के करियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि व बुध नौकरी में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: तुला राशिफल
सूर्य अभी सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। सप्त अन्न का दान लाभदायी रहेगा।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: वृश्चिक राशिफल
आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्फीड व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें। पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: धनु राशिफल
आज इस राशि से पंचम गुरु तथा सूर्य व तुला का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। धन की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें। गाय को गुड़ खियाएं।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: मकर राशिफल
इस राशि से चतुर्थ सूर्य-गुरु व द्वितीय शनि लाभ देंगे। चन्द्रमा तुला राशि में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग नौकरी में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: कुंभ राशिफल
तृतीय स्थान पर सूर्य सफल करेंगे। आज सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला व पालक खिलाएं। नौकरी से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।
चंद्र ग्रहण 5 मई 2023: मीन राशिफल
द्वितीय सूर्य व अष्टम चन्द्रमा व्यवसाय व नौकरी को मंगलमय रहेंगे। वृष के शुक्र रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल व चावल का दान करें। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
