अध्यात्म

Aaj Ka rashifal 02 June 2023: मेष और मिथुन राशियों की चमकेगी किस्मत, इस राशि के जातक होंगे मालामाल, जानें राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 06:16 AM IST

Horoscope Today 02 June 2023 (आज का राशिफल 02 जून 2023): मेष, मकर व कर्क राशि के जातकों को जॉब में प्रमोशन मिलेगा। हालांकि धनु और कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किल समय रह सकता है। राशि अनुसार यहां देखें कैसे होगा आपका दिन, क्या करना रहेगा शुभ और किन चीज़ों से बचाव है जरूरी।

Image

Horoscope Today, 02 June 2023

Horoscope Today 02 June 2023, 02 जून 2023 का राशिफल- आज चन्द्रमा तुला राशि में है। सूर्य अब वृष में व शनि कुम्भ राशि में है। गुरु-बुध मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा तुला राशि व स्वाती नक्षत्र के चतुर्थ चरण में बहुत शुभ व (Horoscope Today) मङ्गलमय हैं। कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 02 June 2023, आज का राशिफल

Aj Ka Mesh Rashifal: आज का मेष राशिफल

चन्द्रमा व गुरु आई टी व बैंकिंग नौकरी में लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। नौकरी में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन शुक्र दिवस को शुभ बनाएंगे। गुरु द्वादश गोचर में हैं। व्यावसायिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि के शुक्र शुभ है व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक सिखाएं।

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का मिथुन राशिफल

शुक्र व बुध व्यावसायिक व गुरु नौकरी में बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनि के कुम्भ में गोचर के कारण नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चावल व तिल का दान करें।

Aaj Ka Kark Rashifal: आज का कर्क राशिफल

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ भाव में है। आज छात्रों के सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Singh Rashifal: आज का सिंह राशिफल

सूर्य दशम भाव में कर्म में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व अनार का दान करें।

Aaj Ka Ka Kanya Rashifal: आज का कन्या राशिफल

द्वितीय चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु नौकरी के लिए शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

Aaj Ka Tula Rashifal: आज का तुला राशिफल

शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

Aaj Ka Vrishchika Rashifal: आज का वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा का इस राशि से द्वादश व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज का धनु राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि से एकादश व सूर्य का वृष गोचर मङ्गलमय है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। नौकरी को लेकर प्रसन्न रहेंगे।मूंग का दान करें।

Aaj Ka Makar Rashifal: आज का मकर राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से दशम में व सूर्य इसी राशि से पंचम हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अन्न का दान करें। विष्णु जी की उपासना करें।

Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का कुंभ राशिफल

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नौकरी में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें ।बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। नौकरी परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। गुड़ व गेंहू का दान करें।

Aaj Ka Meen Rashifal: आज का मीन राशिफल

चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे। आज इस राशि से द्वादश शनि तथा इस राशि से द्वितीय गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। छात्रों के कॅरियर में सफलता के संकेत हैं ,अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article