अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 14 June 2023: योगिनी एकादशी पर वृष, तुला और धनु वालों की खुलेगी किस्मत, जानें अपना दैनिक राशिफल यहां

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 June 2023: बुधवार को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2023) है। ये दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। योगिनी एकादशी का दिन वृष, तुला, धनु समेत कई राशि वालों के लिए खास साबित होगा। यहां जानिए अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

Image

Horoscope Today, 14 June 2023: बुधवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 June 2023: आज के दिन चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज गुरु व चन्द्रमा एकसाथ मेष में रहेंगे। मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज तुला राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मिथुन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

यहां पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal In Hindi)

आज का मेष राशिफल

आज एकादश शनि, इस राशि के चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकते हैं। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आज का मिथुन राशिफल

सूर्य वृष के व्यवसाय के लिए शुभ है। आज के दिन एकादश चन्द्रमा व गुरु जॉब के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

आज का कर्क राशिफल

शुक्र व बुध व्यवसाय के लिए अच्छा है। गुरु तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इस राशि से दशम में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

आज का सिंह राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से नवम में, गुरु भी वहीं तथा वृष के सूर्य व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

आज का कन्या राशिफल

चन्द्रमा - गुरु अष्टम तथा सूर्य इसी राशि से नवम रहकर जॉब सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

आज का तुला राशिफल

सूर्य इसी राशि से अष्टम तथा गुरु मेष में होकर जॉब के लिए शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। अपराजिता का वृक्ष लगाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल

सूर्य वृष व शनि कुम्भ के व्यावसायिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु-चन्द्रमा खष्ठम स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

आज का धनु राशिफल

आज चन्द्रमा व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व मूंग का दान करें।

आज का मकर राशिफल

चन्द्रमा- गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

आज का कुंभ राशिफल

गुरु-चन्द्रमा तृतीय व शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करना श्रेयष्कर है।

आज का मीन राशिफल

शनि कुम्भ तथा चन्द्रमा - गुरु इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। यात्रा में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article