Aaj Ka Rashifal, 13 November 2022: कन्या व मीन राशि के जातक करेंगे सफलता की प्राप्ति, मेष राशि वालों का मन रह सकता है विचलित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 02:45 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 November 2022: कर्क व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें। सूर्य तुला,शुक्र वृश्चिक व मङ्गल वृष में है। जानिए रविवार का अपना राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज आद्रा नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। सूर्य तुला,शुक्र वृश्चिक व मङ्गल वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

Rashifal

Rashifal

मेष- द्वादश गुरु , चन्द्रमा तृतीय व दशम शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।

End of Feed