Aaj Ka Rashifal, 08 नवंबर 2022 : आज है चंद्र ग्रहण, जानें इसका राशियों पर क्या पड़ेगा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 12:03 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 नवंबर 2022: मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को जॉब में प्रमोशन मिलेगा और दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। अन्य राशि के जातक यहां अपना पूरा राशिफल देख सकते हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 नवंबर 2022 : सुजीत जी महाराज- सूर्य आज तुला राशि में ,मङ्गल मिथुन में व भरणी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष,कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व मकर राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal

08 नवंबर 2022 का राशिफल

यहां देखें 08 नवंबर 2022 का पूरा राशिफल

1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर जाँब में कोई नवीन कार्य दे सकता है। पॉलिटिक्स फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।

End of Feed