25 May 2023 Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज पुष्य नक्षत्र का तृतीय चरण है व चन्द्रमा कर्क राशि में हैं। शनि कुम्भ राशि में वक्री है। गुरु व बुध मेष में हैं। सूर्य वृष, मंगल कर्क तथा शुक्र मिथुन में है। आज चन्द्रमा व मंगल एकसाथ एक ही राशि कर्क में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
25 May Ka Rashifal 2023: आज का राशिफल
25 May 2023 Ka Rashifal
25 मई 2023 का मेष राशिफल (25 May 2023 Aries Horoscope)
इस राशि के गुरु, चन्द्रमा चतुर्थ व दशम शनि राजनीति में सफलता देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। गाय को गुड़ खिलाइए।
25 मई 2023 का वृषभ राशिफल (25 May 2023 Taurus Horoscope)
आईटी व बैंकिंग नौकरी से जुड़े जातक लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण नौकरी में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।
25 मई 2023 का मिथुन राशिफल (25 May 2023 Gemini Horoscope)
इस राशि से द्वितीय गोचर रत चन्द्रमा परिवार में प्रगति देंगे। नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। तिल का दान करें।
25 मई 2023 का कर्क राशिफल (25 May 2023 Cancer Horoscope)
आज चन्द्रमा व मङ्गल इसी राशि में हैं। व्यावसायिक कार्यों में सफलता का दिवस है। मैनेजमेंट व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।
25 मई 2023 का सिंह राशिफल (25 May 2023 Leo Horoscope)
चन्द्रमा का इस भाव से द्वादश गोचर आज आपको धार्मिक कार्यों में सफलता दिलाएगा। शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
25 मई 2023 का कन्या राशिफल (25 May 2023 Virgo Horoscope)
एकादश मङ्गल व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र बैंकिंग नौकरी में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। चावल व गुड़ का दान करें।
25 मई 2023 का तुला राशिफल (25 May 2023 Libra Horoscope)
चन्द्रमा यहां से अब दशम हो गए हैं। छात्र कॅरियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान लाभदायी रहेगा।
25 मई 2023 का वृश्चिक राशिफल (25 May 2023 Scorpio Horoscope)
आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।भगवान सूर्य जी की पूजा करें। सूर्य पॉलिटिकल लाइफ को बेहतर करेंगे। सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।
25 मई 2023 का धनु राशिफल (25 May 2023 Sagittarius Horoscope)
आज कर्क का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
25 मई 2023 का मकर राशिफल (25 May 2023 Capricorn Horoscope)
शनि द्वितीय गोचर करके पॉलिटिकल लाभ देंगे। चन्द्रमा व मङ्गल कर्क में हैं। चन्द्र व मङ्गल गोचर से रियल स्टेट, मीडिया, आईटी व बैंकिंग नौकरी में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
25 मई 2023 का कुंभ राशिफल (25 May 2023 Aquarius Horoscope)
इस राशि में गोचर करते शनि व खष्ठम चन्द्रमा आपको सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। नौकरी से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। सप्त अन्न का दान करें।
25 मई 2023 का मीन राशिफल (25 May 2023 Pisces Horoscope)
पंचम मङ्गल व चन्द्रमा पारिवारिक स्थिति मङ्गलमय करेंगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वादश गुरु धार्मिक यात्रा में व्यस्त करेंगे। अन्न का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।
