अध्यात्म

25 May 2023 Numerology Horoscope: आज इन मूलांक वालों को बिजनेस में मिलेगी तरक्की, जानिए अपना आज का अंकफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 25, 2023, 06:12 AM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 25 May 2023: दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जानिए ये कौन से मूलांक हैं। साथ ही आपके अंकफल आपके बारे में क्या कहते हैं, ये भी जानिए।

Image

Numerology Horoscope Today, 25 May 2023

Ank Jyotish Numerology Predictions 25 May 2023, 25 मई 2023 का अंकफल: आज 25 मई 2023 है। 25 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 25-05-2023का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है। मंगल, सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01--शुभ अंक-03 व 02

नौकरी व व्यवसाय- नौकरी व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 01 आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य-स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 09

नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

नौकरी व व्यवसाय-इस अंक के स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य नौकरी में प्रोमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 07

नौकरी व व्यवसाय- भाग्यांक 01 आईटी

व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 07

नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 08

नौकरी व व्यवसाय-आज नौकरी में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 06

नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। नौकरी मे पद परिवर्तन संभावित है। केतु व मंगल अनुकूल फल देंगे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 05

नौकरी व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि, मित्र शुक्र व भाग्यस्वामी सूर्य बहुत जल्द नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

9. जन्मांक02-शुभ अंक-01व 02

नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में गुरु व मंगल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नौकरी में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है। उड़द का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article