अध्यात्म

मीन राशि में 'बुध-सूर्य-गुरु' की युति से 3 राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, बढ़ेगी इनकम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 16, 2023, 04:56 PM IST

Mercury-Sun-Jupiter Conjunction: मीन राशि में तीन शुभ ग्रहों की युति होने जा रही है। इन ग्रहों की युति से 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

बुध-सूर्य की युति 3 राशियों को देगी लाभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार जिस तरह से ग्रहों का गोचर खास होता है ठीक वैसे ही ग्रहों की युति भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हर ग्रह कुछ समय के अंतराल में अपनी राशि बदलता है। इस प्रक्रिया के दौरान कई बार ग्रहों की आपस में युति भी हो जाती है। 16 मार्च को ठीक ऐसी ही घटना घटित हुई है। गुरु, सूर्य और बुध इस दिन मीन राशि में साथ आ गए हैं। दरअसल 16 मार्च को बुध ने मीन राशि में प्रवेश किया है। सूर्य और गुरु तो पहले से ही इस राशि में साथ थे। अब इन तीनों ग्रहों के साथ होने से मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो गया है।

ज्योतिष अनुसार गुरु-बुध-सूर्य की युति हर राशि के लोगों पर अपना प्रभाव डालेगी। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिनके लिए ये युति बेहद फलदायी साबित होगी। जानिए इस युति से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

बुध-सूर्य-बृहस्पति की युति तिथि और समय

बृहस्पति, सूर्य और बुध 16 मार्च की सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर मीन राशि में एक साथ आ चुके हैं। ये युति लोगों के ज्ञान में वृद्धि करेगी।

3 राशि वालों पर होगी धन की बरसात

वृषभ राशि: इस राशि वालों को इन ग्रहों की युति का जबरदस्त लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ा प्रशासनिक पद मिल सकता है। संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। प्रभावशाली लोगों के संपर्प में आएंगे। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि: इस युति का आपकी राशि पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। अकाउंटिंग, मैनेजमेंट और शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। नए काम की शुरुआत करेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।

धनु राशि: इस युति का आपके ऊपर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। माता-पिता से आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनका हर काम में साथ भी मिलेगा। करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article