May Horoscope 2024: मई में ये 4 ग्रह इन तीन राशि वालों के जीवन में मचाएंगे तांडव, बड़े नुकसान की संभावना

Horoscope May 2024, (मई मासिक राशिफल 2024): मई महीने में गुरु, बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। बता दें इन ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर खास प्रभाव डालेगा। यहां आप जानेंगे ज्योतिषीय दृष्टि से ये महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

May Horoscope 2024 In Hindi: 1 मई को देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं बुध देव इस महीने में दो बार राशि बदलेंगे। पहले 10 मई को मेष राशि में गोचर शुरू करेंगे फिर 31 मई से वृषभ राशि में अपनी यात्रा शुरू कर देंगे। इसके अलावा सूर्य देव का वृषभ राशि में आगमन 14 मई को होगा तो सुख और प्रेम के कारक शुक्र देव 19 मई को इस राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए ग्रहों का ये राशि परिवर्तन आपके जीवन पर कैसा प्रभाव डालेगा।

Horoscope May 2024

May Horoscope 2024

मेष मई राशिफल 2024 (Aries May Horoscope 2024)

यह माह जाँब में सफलता का है। 14 मई के बाद जाँब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 05 से 11मई के बीच वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार व शनिवार को अन्न का दान करें।

End of Feed