अध्यात्म

May 2024 Festival List: मई में कब पड़ेगी अक्षय तृतीया, परशुराम जयन्ती, एकादशी, पूर्णिमा, प्रदोष व्रत, अमावस्या, गंगा सप्तमी...यहां जानें मासिक व्रत-त्योहारों की डेट

May 2024 Festival Calendar (मई 2024 के व्रत-त्योहार): मई महीने में भरपूर व्रत-त्योहार आने वाले हैं। इस महीने अक्षय तृतीया, परशुराम जयन्ती, सीता नवमी, मोहिनी एकादशी, गंगा सप्तमी, बुद्ध पूर्णिमा, नरसिंघ जयन्ती समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। यहां जानें मई में पड़ने वाले सभी त्योहारों की तारीख।

Image

May 2024 Festivak Calanedar

May 2024 Festival Calendar (मई 2024 के व्रत-त्योहार): हिंदू पंचांग अनुसार मई महीने की शुरुआत वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, श्रवण नक्षत्र और शुभ योग से हो रही है। मई के पहले ही दिन कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार मनाया जाएगा। इस महीने बरूथिनी एकादशी, मोहिनी एकादशी, अक्षय तृतीया, वैशाख अमावस्या, सोम प्रदोष व्रत, नरसिंघ जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, सीता नवमी समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। यहां जानिए मई में पड़ने वाले सभी त्योहारों की डेट्स।

May 2024 Festivals Calendar (मई 2024 व्रत-त्योहार)

तिथि पर्व
4 मई 2024, शनिवार वरुथिनी एकादशी
5 मई 2024,रविवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 मई 2024, सोमवार मासिक शिवरात्रि
8 मई 2024, बुधवार वैशाख अमावस्या
10 मई 2024, शुक्रवार अक्षय तृतीया, रोहिणी व्रत
14 मई 2024, मंगलवार वृषभ संक्रांति, गंगा सप्तमी
16 मई 2024, गुरुवार सीता नवमी
19 मई 2024, रविवार मोहिनी एकादशी
20 मई 2024, सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
21 मई 2024, मंगलवार नरसिंघ जयन्ती
23 मई 2024, गुरुवार वैशाख पूर्णिमा व्रत, कूर्म जयन्ती, बुद्ध पूर्णिमा
24 मई 2024, शुक्रवार नारद जयन्ती
26 मई 2024, रविवार संकष्टी चतुर्थी

मई 2024 में होने वाले ग्रह-गोचर

मई महीने में 5 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। गुरु 1 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध 10 मई से मेष राशि में गोचर शुरू कर देंगे। फिर सूर्य देव 14 मई को, शुक्र 19 मई को तो बुध 31 मई को वृषभ राशि में आ जायेंगे। इस महीने वृषभ राशि में चार ग्रहों के एक साथ आने से चतुर्गही योग बनेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article