16 से 31 मार्च तक बन रहा है बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 17, 2023, 05:41 PM IST

Horoscope: ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बेहद शुभ योग माना जाता है। दरअसल अगर कोई ग्रह गोचर कर रहा है और उस राशि का स्वामी वहां स्थित है, तो यह एक बहुत मजबूत राजयोग बनता है।

Budh Aditya Rajyog Effects On Zodiac Signs: देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में हैं और हंस राजयोग बना रहे हैं। 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में और 16 मार्च को बुध प्रबल बुध आदित्य राजयोग बनाएगा। इसे बलवान कहा जाता है क्योंकि सूर्य और बुध दोनों का राशि बल होगा जो कि सबसे बलवान कहा जाता है। वास्तव में कोई भी ग्रह जिस राशि में गोचर कर रहा होता है और उस राशि का स्वामी विराजमान होता है वहां बहुत प्रबल राजयोग बनता है और वह ग्रह अपनी पूर्ण क्षमता का फल देता है। इस राजयोग से 3 राशि वालों को बहुत फायदा होगा। आइए जानते हैं-

budh aditya rajyoga

बुधादित्य राजयोग 3 राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

बुध आदित्य राजयोग का वृषभ राशि वालों पर प्रभाव (Budh Aditya Rajyog Effects on Taurus Sign)

इस राशि के लोगों के लिए एकादश भाव में राज योग बनेगा। सूर्य, बुध और गुरु की युति जातकों के लिए सफलता के द्वार खोलेगी। इस समय वर्क प्लेस पर आपको बड़ा सम्मान मिलेगा। हर चीज में फायदा होगा। व्यापार में वृद्धि होगी और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। इस समय आपको अपने परिवार के सहयोग से कोई संपत्ति प्राप्त होगी।

End of Feed