अध्यात्म

Ramadan 2023 Sehri and Iftar Timings: रमजान सेहरी और इफ्तार का क्या रहेगा समय, जानें पूरी महीने का टाइम टेबल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 23, 2023, 08:09 PM IST

Ramadan 2023 Date Kab se Shuru Hai, Sehri and Iftar Timings, Prayer Time Table in India: रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अपना अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं।

Image

Ramadan 2023: रमजान महीना कब से शुरू हो रहा है जानिए।

Ramadan 2023 Date, Sehri and Iftar Timings, Prayer Time Table in India: मुस्लिम लोगों का पाक महीना रमजान 23 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इस्लाम धर्म के लोगों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दौरान मुस्लिम पूरे 1 महीने तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत में अपना समय बिताते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ये साल का नौवां महीना होता है। इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग खुदा की इबादत करते हैं और अल्लाह का शुक्रिया करते हुए महीने के अंत में यानी शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है। जानिए इस साल कब से शुरू हो रहा है रमजान महीना।

रमजान 2023 कब है (When Ramadan Start In 2023)

रमजान महीना चांद दिखने के बाद से शुरू होता है। ऐसा माना जा रहा है भारत में इस साल 24 मार्च को पहला रोजा रखा जा सकता है। वहीं इस महीने की समाप्ति की बात करें तो उसकी डेट अभी निश्चित नहीं है। क्योंकि रमजान महीने की समाप्ति भी चांद दिखने पर ही निर्भर करती है। दरअसल इस्लामी कैलेंडर चांद के इर्द गिर्द घूमता है। कई बार चांद का महीना 29 दिनों का होता है तो कई बार 30 दिनों का होता है।

रमजान का इतिहास (Ramadan History)

मुस्लिम धर्म की मान्यताओं अनुसार मोहम्मद साहब को साल 610 में इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। कहते हैं तभी से रमजान को इस्लाम धर्म में पवित्र महीने माना जाने लगा। इस महीने में कुरान पढ़ना बहुत शुभ माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस वक्त उपवास रखना अनिवार्य होता है।

रमजान 2023 कैलेंडर (Ramadan 2023 Calendar)

तारीखसहरीइफ्तार
24 मार्च 202305:01 AM6:35 PM
25 मार्च 202305:00 AM6:36 PM
26 मार्च 202304:59 AM6:37 PM
27 मार्च 202304:58 AM6:37 PM
28 मार्च 202304:56 AM6:38 PM
29 मार्च 202304:55 AM6:38 PM
30 मार्च 202304:54 AM6:39 PM
31 मार्च 202304:53 AM6:39 PM
01 अप्रैल 202304:51 AM6:40 PM
02 अप्रैल 202304:50 AM6:40 PM
03 अप्रैल 202304:49 AM6:41 PM
04 अप्रैल 202304:48 AM6:42 PM
05 अप्रैल 202304:46 AM6:42 PM
06 अप्रैल 202304:45 AM6:43 PM
07 अप्रैल 202304:44 AM6:43 PM
08 अप्रैल 202304:42 AM6:44 PM
09 अप्रैल 202304:41 AM6:44 PM
10 अप्रैल 202304:40 AM6:45 PM
11 अप्रैल 202304:39 AM6:45 PM
12 अप्रैल 202304:37 AM6:46 PM
13 अप्रैल 202304:36 AM6:47 PM
14 अप्रैल 202304:35 AM6:47 PM
15 अप्रैल 202304:34 AM6:48 PM
16 अप्रैल 202304:32 AM6:48 PM
17 अप्रैल 202304:31 AM6:49 PM
18 अप्रैल 202304:30 AM6:49 PM
19 अप्रैल 202304:29 AM6:50 PM
20 अप्रैल 202304:28 AM6:51 PM
21 अप्रैल 202304:26 AM6:51 PM
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article