Budh Aditya Rajyog Effects On Zodiac Signs: देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में हैं और हंस राजयोग बना रहे हैं। 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में और 16 मार्च को बुध प्रबल बुध आदित्य राजयोग बनाएगा। इसे बलवान कहा जाता है क्योंकि सूर्य और बुध दोनों का राशि बल होगा जो कि सबसे बलवान कहा जाता है। वास्तव में कोई भी ग्रह जिस राशि में गोचर कर रहा होता है और उस राशि का स्वामी विराजमान होता है वहां बहुत प्रबल राजयोग बनता है और वह ग्रह अपनी पूर्ण क्षमता का फल देता है। इस राजयोग से 3 राशि वालों को बहुत फायदा होगा। आइए जानते हैं-
बुध आदित्य राजयोग का वृषभ राशि वालों पर प्रभाव (Budh Aditya Rajyog Effects on Taurus Sign)
इस राशि के लोगों के लिए एकादश भाव में राज योग बनेगा। सूर्य, बुध और गुरु की युति जातकों के लिए सफलता के द्वार खोलेगी। इस समय वर्क प्लेस पर आपको बड़ा सम्मान मिलेगा। हर चीज में फायदा होगा। व्यापार में वृद्धि होगी और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। इस समय आपको अपने परिवार के सहयोग से कोई संपत्ति प्राप्त होगी।
बुध आदित्य राजयोग का कर्क राशि वालों पर प्रभाव (Budh Aditya Rajyog Effects on Cancer Sign)
इस राशि के जातकों के नवम भाव में राजयोग बनेगा। इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबी धार्मिक यात्रा की भी संभावना है। भाइयों के बीच यदि कोई अनबन चल रही है तो वह भी इस समय समाप्त हो जाएगी। इस समय आप पर आपके गुरु की कृपा दृष्टि बनी रहने वाली है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा समय है। यदि आप मीडिया से जुड़े हैं तो आपको प्रसिद्धि मिलेगी।
बुध आदित्य राजयोग का वृश्चिक राशि वालों पर प्रभाव (Budh Aditya Rajyog Effects on Scorpio Sign)
पंचम भाव में राज योग बनेगा। इससे सरकारी नौकरी में चयन हो सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। इस राजयोग के कारण आपको शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा मिलने के आसार हैं। अगर आप अपनी कंपनी के विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको कर्ज मिल सकता है। इस गोचर के दौरान आपके मित्र भी आपका सहयोग करेंगे।
