Horoscope Sun Transit 2023: एक महीने तक इन 5 राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, बनेंगे धन कुबेर

Sun Transit 2023 Horoscope : सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य पिता, आत्मा, प्रबंधन, आत्मबल व बुद्धि के कारक माने जाते हैं। इनका अपनी ही राशि सिंह में होना बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। सूर्य देव 17 अगस्त से 17 सितंबर तक इस राशि में रहेंगे। जानिए ये अवधि किन राशियों के लिए कैसी रहेगी।

Sun Transit Horoscope 17 August To 17 September 2023: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। सूर्य जिस दिन अग्रिम राशि मे प्रवेश करते हैं उसको उस राशि की संक्रांति कहते हैं। 17 अगस्त 2023 को सूर्य कर्क से सिंह राशि (Surya Gochar In Singh 2023) में प्रवेश कर 30 दिन इस राशि में रहेंगे। सिंह का स्वामीग्रह सूर्य है। सूर्य आत्मा हैं। ये पिता का कारक ग्रह है। सूर्य का अपनी राशि में होना बहुत ही शुभ है। सिंह संक्रांति (Singh Sankranti 2023) के दिन पवित्र नदी में स्नान करें तथा दान पुण्य करें। आज के दिन सूर्य के द्रव्यों गेहूं, गुड़ व लाल वस्त्रों का दान अनन्त गुणा फलदायी है। सूर्य का अपनी राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए सफलता का समय रहेगा। कुछ देशों में राजनीतिक उथल पुथल या आंतरिक युद्ध हो सकता है। इस महीने देश भक्ति से सम्बंधित कुछ हिट फिल्में आएंगी। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत शुभ है। इस समय श्री भगवान भास्कर जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। अब जानिए सूर्य के सिंह राशि में गोचर (Sun In Leo 2023) की अवधि सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहेगी।

surya gochar 2023

Horoscope 17 August To 17 September 2023

मेष

व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आएगा। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीति में सफलता मिलेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें।

End of Feed