अध्यात्म

Nag Panchami Kab Hai 2023: नाग पंचमी के दिन क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटियां, वजह जान आप भी नहीं करेंगे ये काम

Nag Panchami Kab Hai 2023: नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। काल सर्प दोष के निवारण के लिए ये दिन सबसे श्रेष्ठ माना गया है। आमतौर पर ये पर्व हरियाली तीज (Hariyali Teej) के दो दिन बाद मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि इस दिन रोटियां नहीं बनाई जाती हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।

Image

Nag Panchami Kab Hai 2023: जानें नाग पंचमी कब है और इस दिन क्यों नहीं मनाई जाती रोटी।

Nag Panchami 2023 Kab Hai: नाग पंचमी का त्योहार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस व्रत के दिन मुख्य रूप से अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख नामक अष्टनागों की पूजा होती है। कालसर्प दोष की पूजा के लिए भी ये दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इस पर्व से जुड़ी कई परंपराएं हैं जैसे इस दिन कई जगहों पर नागों को दूध पिलाया जाता है और कई घरों में इस दिन रोटी नहीं बनाई जाती है। यहां आप जानेंगे नाग पंचमी की डेट, शुभ मुहूर्त और इस दिन रोटियां न बनाने की वजह।

नाग पंचमी 2023 डेट व मुहूर्त (Nag Panchami 2023 Date And Muhurat)

नाग पंचमी 202321 अगस्त 2023, सोमवार
नाग पंचमी पूजा मूहूर्त05:58 AM से 08:36 AM
पंचमी तिथि प्रारम्भ21 अगस्त 2023 को 12:21 AM से
पंचमी तिथि समाप्त 22 अगस्त 2023 को 02:00

नाग पंचमी महत्व (Nag Panchami Significance)

1. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग पूजन का अत्यधिक महत्व होता है।

2. ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति को सांप के डसने का भय नहीं रहता।

3. मान्यताओं अनुसार इस दिन सर्पों को दूध से स्नान कराने और उन्हें दूध पिलाने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है।

4. इस दिन सपेरों को सर्पों के निमित्त दूध और पैसे दिए जाते हैं।

5. नाग पंचमी पर घर के प्रवेश द्वार पर नाग चित्र बनाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर नाग-कृपा से सदैव सुरक्षित रहता है।

नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी (Nag Panchami Par Roti Kyu Nhi Bnani Chahiye)

शास्त्रों के अनुसार तवे को नाग के फन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी के दिन चूल्हे पर तवा नहीं रखा जाता है। मान्यता है इस दिन तवा चूल्हे पर रखने से अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि इस दिन कई जगहों पर रोटी नहीं बनाई जाती है। हालांकि तवे के अलावा अन्य बर्तन जैसे कढ़ाई, कूकर आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दिन अधिकतर घरों में पूरी और हल्वा बनाया जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article