Holika Dhana 2026 Timing Today (होली में आग कब लगेगी): हिरण्यकशिपु चाहता था कि सभी लोग उसे भगवान मानें। उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। क्रोधित होकर हिरण्यकशिपु ने प्रह्लाद को मारने की कई कोशिशें कीं। अंत में उसने अपनी बहन होलिका की सहायता ली, जिसे आग में न जलने का वरदान था। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। लेकिन वरदान का दुरुपयोग करने के कारण होलिका जल गई और भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए। इसी घटना की याद में होलिका दहन किया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। अब आज होलिका दहन का ही शुभ दिन है। आज के दिन दिल्ली और दिल्ली के आसपास के शहरों में होलिका दहन कितने बजे होगा, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां दिल्ली-एनसीआर का होलिका दहन मुहूर्त बताया गया है।
दिल्ली- एनसीआर में होलिका दहन का सही समय क्या है (pc: canva)
दिल्ली-एनसीआर के शहरों में होलिका दहन कब होगा 2026 (Holika Dahan 2026 Time In Delhi-NCR)-
| शहर का नाम | होलिका दहन का मुहूर्त |
| दिल्ली में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| नोएडा में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| गाजियाबाद में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| गुरुग्राम में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| फरीदाबाद में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| मेरठ में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| पानीपत में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| रेवाड़ी में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| भिवानी में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| दादरी में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| झज्जर में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| करनाल में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| अलवर में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
| भरपुर में होलिका दहन कब होगा | 6:20 PM से 8:50 PM |
होलिका दहन का महत्व-
होलिका दहन का महत्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, असुर राजा हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान की भक्ति से रोकने के लिए अनेक प्रयास किए, और अंत में अपनी बहन होलिका के साथ अग्नि में बैठाकर उसे जलाने की योजना बनाई। लेकिन ईश्वर की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका दहन हो गई। इसी घटना की स्मृति में फाल्गुन पूर्णिमा की रात अग्नि प्रज्वलित की जाती है। ये अग्नि अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता के दहन और आस्था, सत्य और धर्म की विजय का संदेश देती है। होलिका दहन का पर्व समाज में एकता, नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।
