होली कब और कैसे मनाएं? जानें होलिका दहन और रंग खेलने की सही तारीख, यहां जानिए नई दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत हर शहर की टाइमिंग
होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025 की शुरुआत 13 मार्च 2025, गुरुवार की रात 11 बजकर 26 मिनट से होगी और देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक होलिका जलाने का शुभ समय रहेगा। इससे पहले होली न जलाएं क्योंकि भद्रा का साया रहने वाला है।
होलिका दहन का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इसलिए इसे होली पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन प्रदोष काल में भद्रा रहित समय पर होलिका दहन किया जाता है और फिर अगले दिन होली पर्व मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025, गुरुवार को किया जाएगा तो वहीं रंगवाली होली 14 मार्च 2025, शुक्रवार को खेली जाएगी। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर होलिका दहन किस मुहूर्त में किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस साल होलिका दहन की पूजा कब होगी और क्या है इसकी विधि।
होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त 2025 (Holika Jalane Ka Shubh Muhurat 2025)
होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025, गुरुवार की रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 10:35 से रात्रि 11:26 तक रहेगी।
होली जलाने का मुहूर्त 2025 (Holi Jalane Ka Muhurat 2025)
दिल्ली- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:30 तक
नोएडा- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:29 तक
गुरुग्राम- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:31 तक
मुंबई- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:48 तक
पुणे- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:44 तक
कानपुर- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:44 तक
कोलकाता- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:46 तक
हैदराबाद- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:25 तक
अहमदाबाद- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:49 तक
चंडीगढ़- रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:32 तक
होलिका दहन पूजन विधि व सामग्री लिस्ट (Holika Dahan Pujan Vidhi And Samagri List)
- होलिका दहन करने वाले स्थान को अच्छे से साफ करें और वहां पर सूखी लकड़ी, गोबर के उपले आदि सामग्री इकट्ठा कर लें।
- फिर घर के ही मंदिर में मिट्टी से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाई जाती है।
- होलिका दहन की पूजा प्रदोष काल में की जाती है।
- पूजा के लिए थाली तैयार करें।
- इस थाली में रोली, गंध, पुष्प, धूप, माला, अक्षत, गुड़, कच्चे सूत का धागा, खिल-बतासे नारियल और पंच फल रखें।
- फिर होलिका के चारों ओर 7, 11 या 21 जितने बार मन हो परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत के धागे को लपेटें।
- फिर शुभ मुहूर्त में होलिका जलाएं और सभी सामग्रियों को एक-एक करके अग्नि में डालें।
- इसके बाद जल से अर्घ्य दें।
- होलिका दहन की अग्नि में पंचफल और चीनी से बने खिलौने आहुति के रूप में समर्पित करें।
- अंत में होलिका में गुलाल जरूर डालें।
- जब होलिका की अग्नि शांत हो जाए तब इसकी राख को अपने घर में रख लें या फिर मंदिर या कहीं साफ-सुथरी पवित्र जगह पर रख आएं।
कैसे मनाई जाती है होलिका (Holika Kaise Manai Jati Hai)
- होलिका का दहन किसी खुले स्थान में किया जाता है।
- इसके लिए कुछ दिन पहले से ही लकड़ियां इकट्ठा करना शुरू कर दिया जाता है और उसमें होलिका और भक्त प्रह्लाद को शुद्ध गोबर से बनाकर स्थापित किया जाता है जिसे बड़कुल्ला के नाम से जाना जाता है।
- इसके बाद होलिका के पास गोबर से बनी ढाल बनाई जाती है
- जिसमें चार मालाएं जिसे मौली, फूल, गुलाल, और गोबर से बने खिलौनों से तैयार करते हैं उसे रखा जाता है।
- इसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन की पूजा शुरू की जाती है।
- इसके लिए गोबर से बनी ढाल पर एक माला पितरों के नाम से समर्पित की जाती है।
- जबकि दूसरी माला हनुमान जी को अर्पित की जाती है।
- तीसरी शीतला माता को तो चौथी माला घर परिवार के लिए रखी जाती है।
होलिका दहन मनाने का कारण (Holika Dahan Story)
होलिका दहन के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं इसी दिन राक्षस राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को अग्नि में लेकर बैठ गई थी लेकिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा करके होलिका को ही अग्नि में जलाकर राख कर दिया था। इसलिए ही होलिका दहन के लिए अग्नि देव की पूजा का विधान है और उस अग्नि में अनाज और जौ, मिष्ठान आदि चीजें डाली जाती हैं।
होलिका दहन का महत्व (Holika Dahan Ka Mahatva)
कहते हैं होलिका दहन करने से घर और जीवन में सुख शांति आती है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। लोग होलिका जलाकर बुराई पर अच्छाई के जीत का जश्न मनाते हैं। होलिका दहन की लपटें बहुत लाभकारी होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन की अग्नि में हर समस्या जलकर दूर हो जाती है।
Holika Dahan Timing 2025 In UP LIVE: यूपी में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
यूपी में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Timing 2025 In Haryana LIVE: हरियाणा में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
हरियाणा में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Timing 2025 In Mumbai LIVE: मुंबई में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
मुंबई में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Timing 2025 In Mathura LIVE: मथुरा में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
मथुरा में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Timing 2025 In Lucknow LIVE: लखनऊ में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
लखनऊ में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Timing 2025 In Delhi LIVE: दिल्ली में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
दिल्ली में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Timing 2025 In Noida LIVE: नोएडा में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
नोएडा में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Aarti: नरसिंह भगवान की आरती
स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जनका ताप हरे॥
ओम जय नरसिंह हरे
तुम हो दिन दयाला, भक्तन हितकारी, प्रभु भक्तन हितकारी।
अद्भुत रूप बनाकर, अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी॥
ओम जय नरसिंह हरे
सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी, प्रभु दुस्यु जियो मारी।
दास जान आपनायो, दास जान आपनायो, जनपर कृपा करी॥
ओम जय नरसिंह हरे
ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे, प्रभु माला पहिनावे।
शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे॥
ओम जय नरसिंह हरे
Holi Jalane Ka Time 2025: होली जलाने का समय
Holika Dahan Timing 2025 In Mathura LIVE: लखनऊ में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
मथुरा में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Timing 2025 In Kanpur LIVE: कानपुर में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
कानपुर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan Timing 2025 In Haryana LIVE: हरियाणा में होलिका दहन का शुभ समय क्या रहेगा
हरियाणा में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन किन राशियों के लिए शुभ
होलिका दहन का पर्व मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।
Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन के दिन महिलाएं ये काम बिल्कुल भी न करें
मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कई तरह की नकारात्मक शक्तियां घूमती हैं इसलिए महिलाओं को इस दिन अपने बाल खुले नहीं छोड़ने छोड़ने चाहिए और बांध कर रखना चाहिए।
Holika Dahan 2025 Live: होलिका दहन के दिन भूलकर भी न करें ये काम
यदि संभव हो तो होलिका दहन के दिन किसी दूसरे के घर में खाना खाने से बचना चाहिए।
Holi Bhajan Lyrics: होली खेले रघुवीरा अवध मा
होली खेले रघुवीरा,
होली खेले रघुवीरा, होली खेले रघुवीरा,
होली खेले रघुवीरा अवध मा,
होली खेले रघुवीरा………….
किनका के हाथ कनक पिचकारी,
किनका के हाथ अबीर झोली
मोहे होली में कर दियो लाल रे,
ऐसो चटक रंग डारो,
ऐसो चटक रंग डारो, ऐसो चटक रंग डारो,
ऐसो चटक रंग डारो, अवध मा………..
होली खेले रघुवीरा,
राम के हाथ कनक पिचकारी,
सीता हाथ अबीर झोली,
रंग डारो, रंग डारो,
रंग डारो श्याम खेले होली, रंग डारो,
गोविंदा आला रे आला,
जरा रंग तो ना डाल नंदलाला……..
Holika Dahan 2025: होलिका दहन की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए
Rang Barse Song: होली के गाने
Holika Dahan Timing 2025 LIVE: होलिका दहन के दिन हनुमान जी की पूजा कैसे करें
- होलिका दहन के रात को सबसे पहले स्नान करें, साफ कपड़े पहने और फिर हनुमान मंदिर जाकर या घर के मंदिर में हनुमान जी के सामने बैठकर उनकी पूजा करें।
- पूजा शुरू करने से पहले भगवान हनुमान को लाल सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
- इस दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला भी चढाएं। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा-आराधना करें।
- भगवान हनुमान को लाल रंग के फूल अर्पित करें।
- इसके बाद बजरंगबली को पीले रंग का प्रसाद अर्पित करें और देसी घी का दीपक जलाएं।
