Holika Dahan Muhurat 2025: इस बार देर रात में क्यों किया जाएगा होलिका दहन? ये है बड़ी वजह

Holika Dahan Muhurat 2025: धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद प्रदोष के समय करना चाहिए। लेकिन इस बार इस समय पर भद्रा लग रही है।

Holika Dahan Muhurat 2025: होलिका दहन प्रदोष काल में किया जाता है। लेकिन अगर इस समय भद्रा लगी हुई है तब होलिका दहन नहीं करना चाहिए। क्योंकि भद्रा के समय सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस साल होलिका दहन पर भद्रा रात 10 बजकर 22 मिनट तक रहने वाली है। इसलिए ही इस साल होलिका दहन का मुहूर्त रात के समय है। चलिए आपको बताते हैं 2025 में होलिका दहन कब किया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Holika Dahan Muhurat 2025

Holika Dahan Shubh Muhurat 2025

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2025 (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

2025 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दिन भद्रा शाम 6 बजकर 57 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। वहीं पूर्णिमा तिथि 13 मार्च की सुबह 10:35 से शुरू होकर 14 मार्च की दोपहर 12:23 तक रहेगी। (यह भी पढ़ें- होली पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या भारत में देगा दिखाई)

End of Feed