Holika Dahan Me Kya Dalna Chaiye: होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) की रात में किया जाता है। इसे छोटी होली (Choti Holi) के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन को लेकर कई परंपराएं हैं। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दौरान की जाने वाली पूजा से जीवन की सभी नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। चलिए जानते हैं होलिका दहन के समय अग्नि में किन चीजों को अर्पित करना चाहिए।
होलिका दहन की अग्नि में क्या चीजें डालें
होलिका दहन की अग्नि में इन चीजों की दें आहुति (Holika Dahan Me Kya Dale)
होलिका दहन हो जाने के बाद उसकी अग्नि में कुछ वस्तुओं की आहुति जरूर देनी चाहिए। ये वस्तुएं हैं कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्तधान्य, नई फसल का कुछ भाग, चीनी से बने खिलौने आदि। यहां सप्तधान्य का मतलब है- सात तरह के अनाज जो हैं गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर। होलिका दहन के समय इन सप्तधान्य की आहुति जरूर देनी चाहिए।
होलिका दहन में भूलकर भी न करें ये गलती (Holika Dahan Niyam)
होलिका दहन के मौके पर सूखी लकड़ियों को जलाया जाता है। पर, यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें कभी भी आम, वट और पीपल की लकड़ी नहीं जलानी चाहिए। दरअसल, फाल्गुन के महीने में इन पेड़ों की कोपलें नई निकलती हैं। इसलिए इन्हें जलाना वर्जित होता है। वहीं, आप होलिका दहन की अग्नि में गूलर या अरंड की लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
होलिका दहन की राख का उपाय (Holika Dahan Rakh Upay)
ज्योतिष अनुसार अगर आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलिका की राख अपने घर में लेकर आयें और उसे घर के कोने-कोने में छिड़क दें। इससे ना सिर्फ घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाएगी बल्कि घर में मौजूद वास्तु दोष भी दूर होगा। इसके अलावा अगर आपके घर के सदस्यों में आपस में लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो उससे भी मुक्ति मिलेगी।
