Holika Dahan Date 2025: साल 2025 में कब मनाया जाएगा होलिका दहन, यहां नोट करे लें तिथि और शुभ मुहूर्त

Holika Dahan Date 2025: होलिका दहन का पर्व होली के त्योहार से दिन पहले मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन होलिक जलाई जाती है। आइए जानते हैं साल 2025 में होलिका दहन कब मनाया जाएगा।

Holika Dahan Date 2025: हिंदू धर्म में होलिका दहन के त्योहार को बुराई के ऊपर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। ये पर्व रंगों के त्योहार होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन होलिका जलाने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद की बुआ थी। होलिका दहन का पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को समर्पित त्योहार है। इस दिन होलिका दहन करके प्रहलाद की जीत को दर्शाया जाता है। होलिका दहन का कार्यक्रम रात के समय में किया जाता है और इसके अगले दिन होली खेली जाती है। आइए जानें कि साल 2025 में होलिका दहन कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Holika Dahan Date 2025 (2025 में होलिका दहन कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। साल 2025 में इस तिथि की शुरुआत 3 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी और इसका समापन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। होलिका दहन शाम के समय में किया जाता है, इसलिए साल 2025 में होलिका दहन का त्योहार 13 मार्च को और होली 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी।

End of Feed