Aaj Ka Panchang 14 March 2025: होली का पंचांग हिंदी में, जानें 14 मार्च का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और रंग खेलने के समय के बारे में

Aaj Ka Panchang 14 March 2025 (आज का पंचांग 14 मार्च 2025): आज होली का शुभ पर्व है ज‍िसमें प्रेम और उल्लास के रंगों से सभी का जीवन रंगीन हो जाता है। साथ ही आज शुक्रवार का दिन है जिसकी धार्मिक और ज्योतिष मान्यताएं अत्यंत ही गूढ़ हैं। ये दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से संबंधित होता है जिन्हें भौतिक सुख-संपत्ति, प्रेम, कला और सौंदर्य का कारक माना जाता है। आज की त‍िथि‍ के बारे में जानने के ल‍िए पढ़ें आज का पंचांग, होली 2025 का शुभ मुहूर्त, आज होली का रंग खेलने का टाइम।

Aaj Ka Panchang 14 March 2025 (आज का पंचांग 14 मार्च 2025): रंगों का महा उत्‍सव कहे जाने वाली होली आज है, जिसकी लोकप्रियता पूरे विश्व में है। ये पर्व फाल्गुन मास में पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। आज शुक्रवार का द‍िन है ज‍िसे हिंदू धर्म और ज्योतिष में अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक माना जाता है। ये दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित होता है। माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है, इसलिए इस दिन इनका पूजन करने से घर में आर्थिक उन्नति होती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, कला, वैवाहिक जीवन और विलासिता का प्रतीक माना गया है। जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, उन्हें शुक्रवार के दिन व्रत रखने और शुक्र से संबंधित वस्तुओं का दान करने से लाभ मिलता है। इस दिन सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना और खीर, दही और मिठाइयों का सेवन करना शुभ माना जाता है। होली के शुभ तिथि से जुड़े शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और उपायों के बारे में जानने के लिए आप यहां 14 मार्च 2025 का पंचांग पढ़ सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 14 March 2025, Holi ka Panchang

Aaj Ka Panchang 14 March 2025,

Aaj Ka Panchang 14 March 2025 (आज का पंचांग 14 मार्च 2025)

आज का पंचांग 14 मार्च 2025

  • संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081
  • माह - फाल्गुन, शुक्ल पक्ष,
  • तिथि - 12:23 पी.एम तक पूर्णिमा फिर चैत्र माह प्रतिपदा
  • पर्व-होली
  • दिवस - शुक्रवार
  • सूर्योदय - 06:38 ए.एम सूर्यास्त-6:27 पी.एम
  • नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी
  • चन्द्र राशि - सिंह, स्वामी ग्रह - सूर्य 12:57 पी.एम तक फिर कन्या राशि, स्वामी ग्रह-बुध
  • सूर्य राशि - कुंभ, स्वामी ग्रह-शनि
  • करण - बव 12:23 पी.एम तक फिर बालव
  • योग - शूल 01:24 पी.एम तक फिर गण्ड

End of Feed