Holi Chandra Grahan 2025 Dos And Don'ts: हिंदी पंचांग के अनुसार 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि है। इस दिन होली का उत्सव पूरे देश में मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर शक्ति, साहस और ऊर्जा के कारक माने जाने वाले सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशियों की दिनचर्या में परिवर्तन आ सकता है। लेकिन इसी दौरान चंद्र ग्रहण का साया भी पड़ने वाला है। होली के दिन लगने जा रहे चंद्र ग्रहण को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ या मांगलिक कार्य करने से बचा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी होता है, जिससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति पर नहीं पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है जिससे मायावी शक्तियां और अधिक शक्तिशाली हो जाती हैं। लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के प्रकोप से बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं और कुछ बातों का ध्यान दिया जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
चंद्र ग्रहण के समय क्या न करें (Chandra Grahan ke Samay kya na Karein)
- चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों का सेवन न करें।
- पूजा-पाठ करने से बचें और भगवान की प्रतिमा न छूएं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है।
- कैंची, चाकू और सुई का उपयोग न करें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण न देखें और न ही बाहर निकलें।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें (Chandra Grahan ke dauran kya karein)
- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
- ग्रहण के बाद नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- भगवान विष्णु के नामों और मंत्रों का जप करें।
- ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
- चंद्र ग्रहण के बाद अपनी श्रद्धानुसार अन्न का दान करें।
चंद्र ग्रहण 2025 तिथि और समय (Chandra Grahan 2025 Date and Time)
साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 14 मार्च को लगेगा। 14 मार्च को चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, जिससे इसका सूतक मान्य नहीं होगा। हालांकि ग्रहण के दौरान सावधानियां रखना जरूरी होता है।
