बांके बिहारी मंदिर में कान्हा संग होली, द्वारकाधीश मंदिर में सभी पर चढ़ गया राधा-कृष्ण का रंग, देखिए Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 7, 2023, 06:03 PM IST

Banke Bihari Temple Holi: होली के मौके पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैं और हर कोई अपने प्रिय राधेकृष्ण के प्रेम रंग में रंगा हुआ है।

Banke Bihari and Dwarkadhish Temple Holi: होली के मौके पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की होली देखने लायक होती है, इस बार भी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा है और हर कोई अपने प्रिय राधेकृष्ण के प्रेम रंग में सराबोर नजर आ रहा है।

Banke Bihari Temple Holi

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैं

वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में होली के त्योहार के मौके पर लाखों की तादाद में भक्त पहुंच रहे हैं जिससे मंदिर के अंदर भारी भीड़ नज़र आ रही है और इस खास त्यौहार पर मंदिर में भगवान का प्रसादी रंग और गुलाल भक्‍तों पर फेंका जाता है। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी होली का आनंद लिया और होली के रसिया गीतों पर थिरकते हुए नजर आए।

End of Feed