Holika Dahan 2023 Puja Timings: होलिका दहन पर क्या करें और क्या नहीं, जानें शुभ मुहूर्त भी

  • Authored by: सुजीत जी महाराजWritten by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 7, 2023, 12:29 PM IST

Holi 2023 Date, Time, Puja Muhurat: फाल्गुन पूर्णिमा (Phalgun Purnima) के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। फिर इसके अगले दिन यानी चैत्र माह (Chaitra Month) के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगवाली होली (Rangwali Holi) खेली जाती है।

Holi 2023 Date, Time, Puja Muhurat: होली पर्व पूरे दो दिनों तक चलता है। जिसमें पहले दिन होलिका दहन किया जाता है जिसे छोटी होली (Choti Holi) भी कहते हैं। फिर दूसरे दिन रंगों से खेला जाता है जिसे बड़ी होली (Badi Holi), रंगवाली होली (Rangwali Holi), दुलहंडी, धुलेंडी (Dhulandi 2023) आदि नामों से जाना जाता है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा और रंगवाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी। होली मनाने को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।

holika dahan 2023 muhurat and mahatva

होलिका दहन शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

एक कथा के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रह्लाद को जलाने वाली होलिका खुद जलकर खाक हो गई थी। इसलिए हर साल इस पूर्णिमा को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर याद करते हुए होलिका दहन किया जाता है। ये भी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के नरसिंह का रूप धारण करके हिरण्यकश्यप का वध भी किया था।

End of Feed