अध्यात्म

आज या कल होली भाई दूज कब है? किस दिन मनाया जाएगा ये त्योहार, अभी नोट करें सही तारीख

Holi Bhai Dooj 2026 Date (आज या कल होली भाई दूज कब है?): हिंदू पंचांग के अनुसार होली के बाद मनाई जाने वाली भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया या होली भाई दूज कहा जाता है। यहां जानें आज या कल होली भाई दूज कब मनाई जाएगी?

Image

होली भाई दूज कब है?

Holi Bhai Dooj 2026 Date (आज या कल होली भाई दूज कब है?): होली भाई दूज पर्व को भ्रातृ द्वितीया के नाम से जाना जाता है। ये होली के अगले दिन या दूसरे दिन पड़ता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर तिलक ग्रहण किया था, तभी से यह पर्व भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक बन गया। आइए जानते हैं आज या कल होली भाई दूज कब मनाई जाएगी?

आज या कल होली भाई दूज कब है?

दृक पंचांग के मुताबिक होली भाई दूज के लिए जरूरी चैत्र कृष्ण द्वितीया तिथि का आरंभ 4 मार्च, बुधवार को शाम 4:48 बजे से होगा। यह तिथि अगले दिन 5 मार्च, गुरुवार को शाम 5:03 बजे तक रहेगी। चूंकि द्वितीया तिथि 5 मार्च की सुबह विद्यमान रहेगी, इसलिए होली भाई दूज का पर्व आज यानी 5 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा।

5 मार्च को होली भाई दूज पर तिलक कब लगाएं?

5 मार्च को होली भाई दूज के अवसर पर सुबह का समय विशेष रूप से शुभ माना गया है। होली भाई दूज पर तिलक और पूजा के लिए उत्तम मुहूर्त सुबह 6:42 बजे से 8:10 बजे तक रहेगा। इसके अलावा जो लोग सुबह तिलक न कर पाएं, उनके लिए दोपहर का अभिजीत मुहूर्त 12:09 PM से 12:56 PM तक शुभ रहेगा। यह शुभ कार्यों के लिए अनुकूल समय है।

क्यों मनाया जाता है होली भाई दूज का त्योहार?

होली भाई दूज जिसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। ये भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका स्वागत कर तिलक लगाया और दीर्घायु की कामना की थी। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से होली के बाद यह पर्व मनाया जाता है। ये रिश्तों में प्रेम, सुरक्षा और अपनापन मजबूत करने का संदेश देता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article