Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज कब है 15 या 16 मार्च? जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Holi Bhai Dooj 2025 (होली भाई दूज 2025): साल में दो बार भाई दूज पर्व मनाया जाता है एक बार होली के बाद और दूसरी बार दिवाली के बाद। 16 मार्च को होली वाली भाई दूज है।

Holi Bhai Dooj 2025 (होली भाई दूज 2025): होली भाई दूज हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ये पर्व भाई-बहनों के बीच स्नेह बन्धन को सुदृढ़ करता है। इसे भाई दूज द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र के लिए पूजा और व्रत रखती हैं। पंचांग अनुसार ये पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पड़ता है। चलिए जानते हैं ये पर्व कैसे मनाया जाता है।

bhai dooj puja vidhi

Holi Bhai Dooj 2025

होली भाई दूज 2025 तिथि (Bhai Dooj 2025 Date)

होली भाई दूज का त्योहार इस साल 16 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। द्वितीया तिथि का प्रारम्भ 15 मार्च 2025 की दोपहर 02:33 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 16 मार्च 2025 की शाम 04:58 बजे होगी।

End of Feed