Surya Grahan Time 2025 (आज सूर्य ग्रहण कितने बजे से लगेगा): चैत्र अमावस्या को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ये ग्रहण चैत्र अमावस्या पर यानी नवरात्रि से एक दिन पहले लगने जा रहा है। इस ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी। सूर्य ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले इसका सूतक लग जाता है। जानिए कब लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण।
सूर्य ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा 2025 (Surya Grahan Kitne Baje Se Shuru Hoga 2025)
साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (Surya Grahan Kha-Kha Dikhega)
साल का पहला सूर्य ग्रहण बरमूडा, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा का पूर्वी भाग, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, मोरक्को, ग्रीनलैंड, बारबाडोस, डेनमार्क, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल,पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में दिखाई देगा।
