अध्यात्म

Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: होली भाई दूज पर भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त यहां देखें

Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat (होली भाई दूज शुभ मुहूर्त 2025): होली भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की माथे पर टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।

Image

Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat

Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat (होली भाई दूज शुभ मुहूर्त 2025): होली भाई दूज का त्योहार भाई-बहनों के बीच स्नेह बन्धन को सुदृढ़ करता है। हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार ये पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे भाई दूज द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। ये पर्व साल में दो बार आता है एक बार होली के बाद और दूसरी बार दिवाली के बाद। जानिए होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त।

होली भाई दूज 2025 शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat)

होली भाई दूज 202516 मार्च 2025, रविवार
होली भाई दूज शुभ मुहूर्त 2025 11:51 AM से 12:39 PM
लाभ मुहूर्त09:15 AM से 10:45 AM
अमृत मुहूर्त10:45 AM से 12:15 PM
शुभ मुहूर्त01:45 PM से 03:15 PM
द्वितीया तिथि प्रारम्भ15 मार्च 2025, 02:33 PM
द्वितीया तिथि समाप्त16 मार्च 2025, 04:58 PM

होली भाई दूज क्यों मनाई जाती है (Holi Bhai Dooj Kyu Manate Hai)

होली भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई हमेशा अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। कहा जाता है कि होली के बाद आने वाली भाई दूज पर जो बहनें आपके भाई को तिलक लगाती हैं उनके जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article