Holi 2026 mein kab hai (Holi 2026 Date): हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से है होली जिसे रंगों और खुशियों का त्योहार माना जाता है। मान्यता है कि होली का त्योहार भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय था जिस वजह से ब्रज क्षेत्र में होली की धूम देखते ही बनती है। 2026 में होली मार्च के पहले हफ्ते में आएगी और इससे एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर होलिका दहन या छोटी होली मनाई जाएगी।
होली 2026 में कब है (Pic: Canva)
होली 2026 में कब है (Holi 2026 Date in India)
साल 2026 में भारत में होली का त्योहार 4 मार्च, दिन बुधवार को है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं होगा वहीं दोपहर 12:33 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक राहुकाल रहेगा। रंग वाली होली को ही धुलण्डी कहा जाता है। होलिका दहन 3 मार्च को मंगलवार के दिन किया जाएगा।
होली से जुड़ी परंपराएं
होली को खुशी, भक्ति, प्रेम, सौहार्द और खाने-खिलाने का त्योहार माना जाता है। इस दिन रंग, पानी, गुलाल से जमकर होली खेली जाती है। इसे मनाने के देश के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग तरीके हैं। रंगों के अलावा ब्रज में लठ्ठमार होली, लड्डू होली और फूलों वाली होली खेली जाती है। दूर दूर से लोग इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आते हैं। दिन में रंग के बाद शाम को नए कपड़े पहनकर बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है।
