अध्यात्म

Raksha Bandhan 2025: 8 या 9 अगस्त रक्षाबंधन कब है, जानें राखी पर इस बार भद्रा है या नहीं

Raksha bandhan kab hai 2025, रक्षाबंधन कब है: सावन पूर्णिमा तिथि पर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। यहां नोट करें 8 या 9 अगस्त में से रक्षा बंधन की सही डेट क्या है। और जानें राखी 2025 पर भद्रा का साया है या नहीं।

Image

रक्षा बंधन कब है 202, क्या भद्रा लगेगी (Pic: Canva)

Raksha bandhan kab hai 2025, रक्षाबंधन कब है: रक्षा बंधन का पर्व भारतीय परंपराओं में भाई और बहन के पावन प्रेम का प्रतीक है। पंचांग के अनुसार यह पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि को आता है। इसी के साथ श्रावण मास का समापन भी होता है। अंग्रेजी कैलेंडर में यह तारीख अगस्त महीने में रहती है। यहां जानें रक्षा बंधन कब है 2025 में और इस दिन भद्रा का साया है या नहीं। भद्राकाल को राखी बांधने के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

रक्षा बंधन कब है 2025

रक्षा बंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है । इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि दो दिन होने की वजह से इसकी डेट पर कंफ्यूजन हो रहा है। सावन पूर्णिमा की तिथि 08 अगस्त को दोपहर 02:12 बजे से शुरू होगी और 09 अगस्त को दिन में 01:24 बजे समाप्त होगी। इस तरह उदया तिथि के मुताबिक रक्षा बंधन 2025 की डेट 09 अगस्त, शनिवार को है।

रक्षा बंधन 2025 पर भद्रा कब लगेगी

भद्रा के समय में भाइयों को राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन इस बार राखी पर इसका साया नहीं है। 8 अगस्त को भद्राकाल दोपहर 02:12 बजे से शुरू होगा और इसका समापन 09 अगस्त को सुबह 01:52 हो जाएगा। यानी 9 अगस्त को सुबह जब 05:47 am पर सूर्योदय होगा, तब तक भद्रा काल समाप्त हो चुका होगा। ऐसे में 9 अगस्त को राखी शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी।

रक्षा बंधन 2025 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

9 अगस्त को भद्राकाल सुबह 01:52 पर खत्म हो जाएगा तो राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सूर्योदय के साथ ही आरंभ हो जाएगा और यह पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा की तिथि समाप्त होने तक रहेगा। इस तरह राखी बांधने का शुभ समय 9 अगस्त को 05:47 am से 01:24 pm के बीच रहेगा। रक्षा बंधन पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 07 घंटे 37 मिनट की रहेगी।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article