Holashtak 2023 Start And End Date: होलाष्टक कब से शुरू हो रहे हैं? इन 8 दिन भूलकर भी न करें ये काम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 05:43 AM IST

Holashtak 2023 Start And End Date: रंगवाली होली (Rangwali Holi) से 8 दिन पहले की अवधि होलाष्टक की होती है। इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।

Holashtak 2023 Kab Se Shuru Hai: हर साल होली (Holi) से 8 दिन पहले होलाष्टक शरू हो जाते हैं। ये वो अशुभ अवधि होती है जिस दौरान शुभ कार्य करना वर्जित होता है। होलाष्टक शब्द होली और अष्टक से मिलकर बना है। जिसका अर्थ है 'होली के पूर्व के आठ दिन'। होलाष्टक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है। होलिका दहन के दिन इसका समापन होता है। जानें इस साल होलाष्टक कब से हो रहे हैं शुरू और इस दौरान किन कार्यों को करने की है मनाही।

Holashtak 2023

होलाष्टक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है।

कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक 2023 (When Holashtak Start In 2023)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक की शुरुआत 27 फरवरी 2023 की रात 01 बजकर 01 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन 07 मार्च में होलिका दहन के सात होगा। होलाष्टक यानी कि होली से पहले के वे 8 दिन जो अशुभ माने जाते हैं।

End of Feed