योग का इतिहास, जानिए आदियोगी भगवान शिव क्यों माने जाते हैं पहले योग गुरु

International Yoga Day 2024, History Of Yoga In Hindi: माना जाता है कि कई हजारों साल पहले आदियोगी भगवान शिव ने सप्त ऋषियों को योग विज्ञान की शिक्षा प्रदान की थी। इतना ही नहीं योग का बड़े पैमाने पर सिंधु-सरस्वती घाटी सभ्यता में अभ्यास किया जाता था जिसके कई प्रमाण मिले हैं। चलिए जानते हैं योग का इतिहास।

International Yoga Day 2024, History Of Yoga In Hindi: हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए योग के प्रति जागरूक हो सकें। इस साल योग दिवस की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' है (International Yoga Day Theme)। माना जाता है कि योग का इतिहास कई हजारों साल पुराना है। जिसकी उत्पत्ति भारत में ही हुई थी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार योग का संबंध भगवान शिव से है या यूं कहें कि उन्होंने ही सबसे पहले योग के महत्व को जाना था। जिसके बाद सप्त ऋषियों के मन में भी इसे जानने की इच्छा हुई। इस तरह से योग का प्रचार प्रसार होता चला गया। चलिए जानते हैं योग का पौराणिक इतिहास।

yoga ki history

International Yoga Day 2024, History Of Yoga

योग का अर्थ (Yoga Ka Arth In Hindi)

सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि योग के कई सारे प्रकार हैं और हर किसी ने इसे अपने-अपने अनुसार परिभाषित करने की कोशिश की है। पतंजलि ने 'चित्त की वृत्तियों के निरोध' को योग माना है तो व्यास ने समाधि को ही योग माना है। इस योग की शुरुआत भगवान शिव से ही हुई है। तो वहीं योगवासिष्ठ के अनुसार योग के जरिए व्यक्ति संसार सागर से पार पा सकता है। सरल शब्दों में समझें तो योग के माध्यम से हम ध्यान, समाधि और मोक्ष तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

End of Feed