पाकिस्तान के माता हिंगलाज शक्तिपीठ वार्षिकोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जानिए क्या है इस मंदिर का इतिहास

Hinglaj Mata Temple Festival 2026 Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित हिंगलाज माता मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव बीते 19 अप्रैल को संपन्न हो गया। इस दौरान करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने इस उत्सव में भाग लिया।

Hinglaj Mata Temple Festival 2026 Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित हिंगलाज माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव इस बार बेहद भव्य और सफल रहा। 17 अप्रैल से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 19 अप्रैल रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें करीब 3 लाख हिंदू श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह उत्सव न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि इससे पाकिस्तान में धार्मिक सौहार्द और एकता का भी मजबूत संदेश मिला।

Hinglaj Mata Temple Festival 2026 Pakistan   हिंगलाज माता मंदिर पाकिस्तान

हिंगलाज माता मंदिर पाकिस्तान

हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं यहां दर्शन

हिंगलाज माता मंदिर का यह उत्सव भारत और नेपाल के बड़े धार्मिक आयोजनों के बाद तीसरा सबसे बड़ा हिंदू धार्मिक समागम माना जाता है। हर साल यहां करीब 10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि इस बार तीन दिन के इस उत्सव में ही लगभग 3 लाख लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को एकता और भाईचारे का प्रतीक माना गया।

End of Feed