बिना पुरोहित, घर पर कैसे करें हरतालिका तीज की पूजा? जानें पूजा विधि और नियम

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का व्रत देवी पार्वती जी के तप और भगवान शिव से विवाह की कथा से जुड़ा है। यह व्रत विशेष रूप से सौभाग्य, पति की दीर्घायु, और दांपत्य सुख की प्राप्ति हेतु किया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शिव-पार्वती का पूजन करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पूजा बिना पुरोहित के घर पर भी हो सकती है।

Hartalika Teej 2025 (हरतालिका तीज की पूजा घर पर कैसे करें): हरतालिका तीज का व्रत हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इस व्रत को शादीशुदा स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। ये काफी कठोर नियम वाला व्रत है, जिसमें पानी की एक बूंद भी नहीं पी जाती है। वैसे तो हरतालिका तीज की पूजा महिलाएं मंदिरों में या घर पर पंडित बुलाकर करती हैं। लेकिन अगर आप बाहर नहीं जा सकती हैं या घर पर पुरोहित या पंडित भी नहीं आ सकते हैं तो घर पर ही पूजा कर लें। घर पर हरतालिका तीज की पूजा करने के लिए आप यहां से सामग्री लिस्ट, विधि और नियम जानें।

घर पर कैसे करें हरतालिका तीज की पूजा? (pic credit: AI)

हरतालिका तीज पूजा सामग्री (Hartalika Teej Puja Samagri)-

  • मिट्टी की शिव-पार्वती प्रतिमा
  • पूजा चौकी
  • पीला कपड़ा
  • कलश
  • अक्षत
  • हल्दी
  • कुमकुम
  • रोली
  • फूल
  • बिल्वपत्र
  • चुनरी
  • दीपक
  • घी
  • अगरबत्ती
  • खजूर-पड़किया
  • पान-सुपारी
  • लौंग
  • इलायची
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
  • लोटा
  • व्रत कथा की किताब
  • फूलमाला
  • मौली
  • तुलसी
  • सोलह श्रृंगार सामग्री

End of Feed