हरतालिका तीज पूजा में जरूर करें भगवान गणेश, माता पार्वती और शिव जी की आरती, यहां देखें आरती के लिरिक्स
इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा का विधान है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित लड़कियों के लिए भी खास होता है। शादीशुदा स्त्री इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत-उपवास रखती है तो कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज व्रत मनाती हैं। अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला और निराहार व्रत करती हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भी ये व्रत खास माना जाता है।
हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त 2023 (Hartalika Teej Puja Muhurat 2023)
प्रातःकाल हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त - 06:07 AM से 08:34 AM
तृतीया तिथि प्रारम्भ - 17 सितंबर 2023 को 11:08 AM बजे
तृतीया तिथि समाप्त - 18 सितंबर 2023 को 12:39 PM बजे
हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट (Hartalika Teej Puja Samagri List)
सूखा नारियल, धतूरे का फल, घी, शहद, गुलाल, चंदन, कलश, बेलपत्र, शमी का पत्ता, केले का पत्ता, सुपारी, अक्षत, धूप, मंजरी, कलावा, इत्र, पांच फल, दीप, कपूर, गंगाजल, दूर्वा, जनेऊ, सुहाग सामग्री (बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, बिछिया, काजल, चूड़ी, कंघी, महावर आदि)
कैसे मनाई जाती है हरतालिका तीज? (Hartalika Teej Vrat Vidhi)
इस दिन स्त्रियां सुबह जल्दी उठकर स्नान कर नए वस्त्र और गहनें पहनती हैं। अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। ससुराल पक्ष के लोग अपनी बहू को सिंजारा और उपहार देते हैं। ये हरतालिका तीज की एक प्रमुख परंपरा है। इस सिंजारे में चूड़ियां, कपड़े, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर, मिठाई विशेष रूप से घेवर आदि चीजें शामिल होती हैं। इस दिन की पूजा में भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति का निर्माण रेत व मिट्टी से किया जाता है। फिर बनाई गई प्रतिमा की विधि-विधान पूजा की जाती है। पार्वती माता को सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है। इसके बाद हरतालिका तीज व्रत कथा सुनी जाती है। अंत में आरती करके भगवान को भोग लगाया जाता है।
Hartalika Teej 2023: शिव भजन लिरिक्स
Hartalika Teej 2023 Mantra: हरतालिका मंत्र
Hartalika Teej 2023: शिव वंदना
Hartalika Teej 2023 Chalisa: हरतालिका तीज शिव चालीसा
Hartalika Puja 2023 : हरतालिका तीज पर करें ये काम
Hartalika Teej 2023 Parana Time: हरतालिका तीज व्रत पारण
Hartalika Teej Bhajan Lyrics In Hindi- हरतालिका तीज भजन
Hartalika Teej 2023 Parna: हरतालिका तीज व्रत पारण में क्या खाएं
Hartalika Teej Aarti In Hindi (हरतालिका तीज आरती)
जय पार्वती माता
ब्रह्मा सनातन देवी,
शुभ फल की दाता ।
॥ जय पार्वती माता... ॥
अरिकुल कंटक नासनि,
निज सेवक त्राता,
जगजननी जगदम्बा,
हरिहर गुण गाता ।
॥ जय पार्वती माता... ॥
सिंह को वहान साजे,
कुंडल है साथा,
देव वधू जस गावत,
नृत्य करत ता था ।
॥ जय पार्वती माता... ॥
सतयुग रूप शील अतिसुंदर,
नाम सती कहलाता,
हेमाचंल घर जन्मी,
सखियाँ संगराता ।
॥ जय पार्वती माता... ॥
शुम्भ निशुम्भ विदारे,
हेमाचंल स्थाता,
सहस्त्र भुजा तनु धरिके,
चक्र लियो हाथा ।
॥ जय पार्वती माता... ॥
सृष्टि रूप तुही है जननी,
शिव संग रंगराता,
नन्दी भृंगी बीन लही,
सारा जग मदमाता ।
॥ जय पार्वती माता... ॥
देवन अरज करत हम,
चरण ध्यान लाता,
तेरी कृपा रहे तो,
मन नहीं भरमाता ।
॥ जय पार्वती माता... ॥
मैया जी की आरती,
भक्ति भाव से जो नर गाता,
नित्य सुखी रह करके,
सुख संपत्ति पाता ।
॥ जय पार्वती माता... ॥
जय पार्वती माता,
जय पार्वती माता,
ब्रह्मा सनातन देवी,
शुभ फल की दाता ।
जय पार्वती माता,
जय पार्वती माता
ब्रह्मा सनातन देवी,
शुभ फल की दाता ।
